फोटो गैलरी

Hindi Newsआंधी से हिला वेस्ट यूपी, चार की मौत, सैकड़ो पेड़ उखड़े, बिजली ठप

आंधी से हिला वेस्ट यूपी, चार की मौत, सैकड़ो पेड़ उखड़े, बिजली ठप

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शनिवार रात आई आंधी ने जबरदस्त तबाही मचाई। दो बच्चों समेत चार लोगों की जान चली गई। जगह-जगह हाईवे पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया। बिजली की पोल गिर गए। इसके कारण मेरठ...

आंधी से हिला वेस्ट यूपी, चार की मौत, सैकड़ो पेड़ उखड़े, बिजली ठप
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 29 May 2016 01:06 PM
ऐप पर पढ़ें

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शनिवार रात आई आंधी ने जबरदस्त तबाही मचाई। दो बच्चों समेत चार लोगों की जान चली गई। जगह-जगह हाईवे पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया। बिजली की पोल गिर गए। इसके कारण मेरठ समेत कई शहरों में 16 घंटे से ज्यादा बिजली आपूर्ति ठप रही। आम की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। राहत की बात यह है कि भीषण गर्मी में बारिश की फुहारों ने ठंडक पहुंचाई। 

बिजनौर के चांदपुर फव्वारा चौक पर पदम सिंह जौहरी का आवास है। इन दिनों उनकी बेटी और दामाद हरविंदर सिंह चंडीगढ़ से उनके घर आए हुए थे। शाम आंधी आने से पहले पूरा परिवार छत पर बैठा था। अचानक आई आंधी में बाउंड्री वाल भरभराकर गिर गई। जिसकी चपेट में पदम सिंह का नाती मनमीत (11 साल) व अन्य परिजन आ गए। वाउंड्री वाल के साथ वाटर टैंक भी नीचे आ गिरा। लोगों ने जैसे-तैसे उनको निकाला। आननफानन में सबको निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां मनमीत को मृत घोषित कर दिया गया। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। शोक के चलते सुबह चांदपुर का बाजार बंद रहा। बिजनौर जिले में 16 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

सहारनपुर में तेज आंधी एक बच्चे समेत तीन लोगों की जान ले ली। 20 से अधिक घायल हैं। इनमें से 10 लोग तो जिला अस्पताल ही पहुंचे। रविवार सुबह तक जिंदगी की रफ्तार थमी रही। मेरठ में कई कालोनियों में आंधी के बाद से अब तक बिजली नहीं आई है। बुलंदशहर की स्याना फल पट्टी में आम की फसल को 40 फीसदी हुआ नुकसान है। शामली में कच्चा आम झड़ गया। लीची और आडू के बागों में भी नुकसान हुआ है।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें