फोटो गैलरी

Hindi Newsमहराजगंज में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों की पदयात्रा से लगा जाम, परेशान हुए राहगीर

महराजगंज में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों की पदयात्रा से लगा जाम, परेशान हुए राहगीर

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने आंदोलन के 18वें दिन सोमवार को रोडवेज से पदयात्रा निकाली। पदयात्रा दो बजे सक्सेना तिराहा पहुंची। इस दौरान महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के जिला संयोजक राधेश्याम...

महराजगंज में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों की पदयात्रा से लगा जाम, परेशान हुए राहगीर
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 19 Sep 2016 06:29 PM
ऐप पर पढ़ें

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने आंदोलन के 18वें दिन सोमवार को रोडवेज से पदयात्रा निकाली। पदयात्रा दो बजे सक्सेना तिराहा पहुंची।

इस दौरान महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के जिला संयोजक राधेश्याम मौर्य और जिलाध्यक्ष अमीरुन निशा ने मांगों पर शीघ्र पहल नहीं होने पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के लिए कार्यकर्त्रियों को संकल्प दिलाया। 

पदयात्रा फरेंदा रोड कोतवाली, एसबीआई, जिला अस्पताल होते हुए तीन बजे मुख्यालय पहुंची। डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र डीएम विरेंद्र कुमार सिंह को दिया। इस बीच करीब एक घंटे तक गोरखपुर-फरेंदा रोड पर वाहनों के पहिए थम गए। इससे आम राहगीरों को बड़ी दिक्कत हुई।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें