फोटो गैलरी

Hindi Newsप्रियंका गांधी की पहली सभा, कहा- यूपी का हर नौजवान बन सकता है नेता

प्रियंका गांधी की पहली सभा, कहा- यूपी का हर नौजवान बन सकता है नेता

रायबरेली के महाराजगंज में कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी ने पहली चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने मतदाओं से कांग्रेस को वोट देने की अपील करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमला बोला।...

प्रियंका गांधी की पहली सभा, कहा- यूपी का हर नौजवान बन सकता है नेता
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 17 Feb 2017 05:38 PM
ऐप पर पढ़ें

रायबरेली के महाराजगंज में कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी ने पहली चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने मतदाओं से कांग्रेस को वोट देने की अपील करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमला बोला। उन्होंने नोटबंदी के फैसले को लेकर केंद्र सरकार को कठघरे में खड़ किया और कहा यह महिलाओं पर हमला था।

उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश को किसी को गोद लेने की जरूरत नहीं है। यहां का एक-एक नौजवान नेता बन सकता हैं। यहां का हर नौजवान उत्तर प्रदेश का विकास कर सकता है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि उन्होंने ताली बजाकर नोटबंदी कर दी। महिलाओं को बैंकों की लाइन में खड़ा कर दिया जो महिलाओं पर एक अत्याचार है। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश के लोग कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के गठबंधन को मजबूत बनाएं और झूठे वादे करने वालों को प्रदेश से बाहर करें।

उत्तर प्रदेश चुनाव से संबंधित अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
अगला लेख पढ़ें