फोटो गैलरी

Hindi Newsयूपी फतह के बिना पीएम मोदी का मिशन अधूरा: अमित शाह

यूपी फतह के बिना पीएम मोदी का मिशन अधूरा: अमित शाह

उत्तर प्रदेश फतह के बिना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास यात्रा अधूरी है। यूपी में भाजपा की सरकार आवश्यक है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी की जिला इकाई को मिशन 2017 के...

यूपी फतह के बिना पीएम मोदी का मिशन अधूरा: अमित शाह
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 08 Feb 2016 10:14 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश फतह के बिना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास यात्रा अधूरी है। यूपी में भाजपा की सरकार आवश्यक है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी की जिला इकाई को मिशन 2017 के लिए कमर कसने के निर्देश के साथ जीत का गुरुमंत्र दिया।

वृंदावन आगमन पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भाजपाईयों से कहा कि आप कृष्ण की नगरी के वासी हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 को दृष्टिगत रखते हुए श्रीकृष्ण के सन्देश कर्म करते रहो का अनुसरण करें और निरंतर पार्टी का कार्य करते रहें। भाजपाई उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को फतह करने के लिए कमर कस लें क्योकि उत्तर प्रदेश फ तह के बिना मोदी जी की विकास यात्रा अधूरी है। इससे पहले भाजपाईयों ने आने पर वृन्दावन कट पर प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी व जिला अध्यक्ष डीपी गोयल के नेतृत्व में फू लमाला, बुके, दुपप्ता व शाॠल आदि भेंटकर स्वागत किया। बाद में लखनऊ में बैठक के कारण भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वृंदावन कट से ही वापस लौट गए।

आध्यात्मिक संदेश भी देगी मोदी सरकार
अमित शाह ने धर्म और संस्कृति के बहाने केंद्र की मोदी सरकार का बखान किया। कहा कि पहली बार ऐसी सरकार आई है, जो भौतिक विकास तो करेगी ही, दुनिया में भारत का आध्यात्मिक संदेश फैलाने का भी काम करेगी। नदियों की सफाई पर उन्होंने इशारा किया कि गंगा की सफाई में सभी नदियों की स्वच्छता निहित है।

उन्होंने कहा कि रूस, यूरोप, अमेरिका आदि दुनिया के तमाम देशों में जब रास्ते रुक जाते हैं, तब दुनिया सनातन धर्म की ओर देखती है कि रास्ता यहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने देश की संस्कृति और अध्यात्म को फैलाने और बचाने का विश्वास लोगों में जगाया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें