फोटो गैलरी

Hindi Newsचंगुल से भागे तेंदुए ने मुजरिया के जंगल में मोर काे शिकार बनाया

चंगुल से भागे तेंदुए ने मुजरिया के जंगल में मोर काे शिकार बनाया

बदायूं के मुजरिया क्षेत्र में करीब 12 दिन पहले पहुंचा तेंदुआ अब भी जिले की सीमा में ही है। तेंदुए ने बुधवार दोपहर को मुजरिया थाने से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर स्थित एक मैंथा प्लांट के पास खेतों में...

चंगुल से भागे तेंदुए ने मुजरिया के जंगल में मोर काे शिकार बनाया
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 28 Apr 2016 07:45 PM
ऐप पर पढ़ें

बदायूं के मुजरिया क्षेत्र में करीब 12 दिन पहले पहुंचा तेंदुआ अब भी जिले की सीमा में ही है। तेंदुए ने बुधवार दोपहर को मुजरिया थाने से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर स्थित एक मैंथा प्लांट के पास खेतों में घूम रहे मोर को मार दिया।

तेंदुआ खाने के लिए मोर हरभरे खेतों में खीच कर ले जाने लगा। लेकिन आस पास ग्रामीणों की आहट सुनकर वह भाग निकला। क्षेत्र में चौथी बार तेंदुआ दिखने से लोगों में दहशत का माहौल है।

ग्रामीणों ने बताया कि दोपहर दो बजे के करीब प्लांट के पीछे दो तीन खेत छोड़कर एक मोर की आवाज सुनाई दी। आस पास के लोग एकत्र होकर जब खेत में देखने गए तो तेंदुआ मोर को मारकर पास के ही एक खेत में ले जाने रहा था।

ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुए को देखकर उनके होश उड़ गए लेकिन इससे पहले वह कुछ समझ पाते तेंदुआ मरे हुए मोहर को छोड़कर वहां से भाग निकला। इसकी सूचना तत्काल वन विभाग के अधिकारियों को दी गई लेकिन मौके पर टीम भेजने की जगह अधिकारियों ने मोर को गड्ढा खोदकर दफन करने को कह दिया।

वहीं तेंदुए के देखे जाने और शिकार करने की बात को अफवाह बताया। डीएफओ समीर कुमार ने बताया कि इस संबंध में मुझे कोई सूचना नहीं मिली है। संबंधित क्षेत्र के रेंजर से जानकारी करता हूं। तेंदुए की तलाश में टीमें अब भी रात को गश्त कर रही हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें