फोटो गैलरी

Hindi Newsमोदी सरकार ने दुनिया में भारत की छवि सुधारी : कलराज मिश्र

मोदी सरकार ने दुनिया में भारत की छवि सुधारी : कलराज मिश्र

केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने रविवार को लखनऊ में मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने दुनिया में भारत की छवि बदली है। पूरी तरह से पटरी से उतर चुकी आर्थिक विकास को नई गति दी...

मोदी सरकार ने दुनिया में भारत की छवि सुधारी : कलराज मिश्र
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 29 May 2016 01:49 PM
ऐप पर पढ़ें

केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने रविवार को लखनऊ में मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने दुनिया में भारत की छवि बदली है। पूरी तरह से पटरी से उतर चुकी आर्थिक विकास को नई गति दी है। केंद्र सरकार ने दो वर्षों में बेरोजगारों, गरीबों, मजदूरों और किसानों के लिए सबसे ज्यादा काम किया है।

विकास पर्व के मौके पर मोदी सरकार की योजनाएं गिनाते हुए उन्‍होंने कहा कि केंद्र सरकार ने काम करके दिखाया है। हम दो वर्ष का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रख रहे हैं। कांग्रेस ने 60 साल में जो किया वह सबके सामने आ चुका है। प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत बैंक पहली बार गरीबों के दरवाजे तक पहुंचे। केंद्रीय मंत्री ने बजट और केंद्र सरकार की योजनाओं के खर्च का आंकड़ा जारी करते हुए कहा कि हम सिर्फ बता नहीं रहे हैं, जमीन पर काम दिख रहा है। दुनिया में भारत की गिनती निवेश संभावना के लिए बेहतर देश के रूप में हो रही है। अमेरिका, आस्ट्रेलिया, जापान और फ्रांस जैसे देश भारत में निवेश करना चाहते हैं। 

संगठन पर बोलने से परहेज
यूपी में भारतीय जनता पार्टी की चुनावी तैयारियों और मुख्यमंत्री घोषित करने की रणनीति पर सवाल पूछने पर केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने कहा कि आज विकास पर्व और केंद्र सरकार पर ही बोलूंगा।

स्वामी के बयान से किनारा 
रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन के खिलाफ सांसद डॉ. सुब्रहमण्यम स्वामी के बयान से कलराज मिश्र ने किनारा कर लिया। उन्‍होंने कहा कि स्वामी की टिप्पणी को प्रधानमंत्री अनुचित करार दे चुके हैं, अब इस पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें