फोटो गैलरी

Hindi Newsविभागों में फेरबदल: राज्यपाल ने सीएम के प्रस्ताव को अनुमोदित किया

विभागों में फेरबदल: राज्यपाल ने सीएम के प्रस्ताव को अनुमोदित किया

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्ताव पर मंत्रियों के विभागों में फेरबदल को अपना अनुमोदन प्रदान कर दिया है। मुख्यमंत्री ने अपने वर्तमान कार्य प्रभार से समन्वय...

विभागों में फेरबदल: राज्यपाल ने सीएम के प्रस्ताव को अनुमोदित किया
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 24 Mar 2017 08:15 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्ताव पर मंत्रियों के विभागों में फेरबदल को अपना अनुमोदन प्रदान कर दिया है। मुख्यमंत्री ने अपने वर्तमान कार्य प्रभार से समन्वय विभाग को मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य को अतिरिक्त कार्य प्रभार के रूप में आवंटित किया है। 

ये भी पढ़ें: यूपी के हर कर्मचारियों को देनी होगी अंगूठा लगाकर हाजिरी

मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के वर्तमान कार्य प्रभार से नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग को हटाकर मंत्री  सुरेश खन्ना को अतिरिक्त कार्य प्रभार के रूप में आवंटित कर दिया है। मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी को उनके पूर्व आवंटित विभागों के साथ मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग का अतिरिक्त कार्य प्रभार दिया गया है।

ये भी पढ़ें: यूपी: इस मंत्री ने लौटाई एम्बुलेंस, कहा- ये सुविधा आम लोगों के लिए

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धरम सिंह सैनी को पूर्व में आवंटित अभाव, सहायता एवं पुनर्वास विभाग अब राज्यमंत्री (एम.ओ.एस.) के रूप में आवंटित किये गये हैं।  राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनिल राजभर को पूर्व में आवंटित खाद्य प्रसंस्करण विभाग अब राज्यमंत्री (एम.ओ.एस.) के रूप में आवंटित किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें