फोटो गैलरी

Hindi Newsरेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने जौनपुर से मुम्बई तक ट्रेन चलाने की घोषणा की

रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने जौनपुर से मुम्बई तक ट्रेन चलाने की घोषणा की

रेल एवं दूरसंचार राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने जौनपुर से मुम्बई तक नयी ट्रेन चलाने की घोषणा की है। साथ ही कहा कि मार्च 2017 तक एक लाख गांवों को ब्राडबैंड से जोड़ दिया जायेगा। सितम्बर 2018 तक डेढ़ लाख और...

रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने जौनपुर से मुम्बई तक ट्रेन चलाने की घोषणा की
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 13 Sep 2016 03:50 PM
ऐप पर पढ़ें

रेल एवं दूरसंचार राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने जौनपुर से मुम्बई तक नयी ट्रेन चलाने की घोषणा की है। साथ ही कहा कि मार्च 2017 तक एक लाख गांवों को ब्राडबैंड से जोड़ दिया जायेगा। सितम्बर 2018 तक डेढ़ लाख और गांव पूरी दुनिया से जुड़ जायेंगे। वे मंगलवार को टीडी कालेज में शहीद उमानाथ सिंह की 22वीं पुण्यतिथि में शामिल होने आये थे। 

मंत्री ने कहा कि जौनपुर के सर्वाधिक लोग मुम्बई में रहते हैं। उन्हें आने जाने में परेशानियां होती हैं। उन्होंने कहा कि जौनपुर से ट्रेन चलाने में कुछ दिक्कतें होती हैं लेकिन दिक्कतों को दूर कर नयी टे्रन चलाने का पूरा प्रयास होगा। नयी टे्रन चलाने के बाबत महाराष्ट्र के पूर्व गृहराज्यमंत्री कृपा शंकर सिंह ने मांग उठायी थी। 

दूरसंचार के स्वतंत्र प्रभार की अतिरिक्त जिम्मेदारी निभा रहे मनोज सिन्हा ने बीएसएनएस की ध्वस्त व्यवस्था को स्वीकार किया। इसे मुकम्मल बनाने के लिए कहा कि वर्ष 2017 मार्च तक एक लाख गांवों को ब्राडबैंड के जरिये पूरी दुनिया से जोड़े जायेंगे। सितम्बर 2018 तक और डेढ़ गांवों को ब्राड बैंड से जोड़ने की योजना है। इसके लिए 100 दिनों में 60 हजार टावर लगाये जायेंगे। एक वर्ष में कुल एक लाख टावर लगाये जायेंगे। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें