फोटो गैलरी

Hindi NewsUP: जूता फेंकने वालों से डरने वाले नहीं: राहुल गांधी

UP: जूता फेंकने वालों से डरने वाले नहीं: राहुल गांधी

आरएसएस और भाजपा पर निशाना साधा कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने जूता फेंके जाने पर आरएसएस और भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि संघ व भाजपा वाले चाहे जितने जूते फेंकें हम डरन

लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 26 Sep 2016 05:20 PM

आरएसएस और भाजपा पर निशाना साधा

कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने जूता फेंके जाने पर आरएसएस और भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि संघ व भाजपा वाले चाहे जितने जूते फेंकें हम डरने वाले नहीं हैं। 

सोमवार को सीतापुर में रोड शो के दौरान ट्रांसपोर्ट चौराहे पर राहुल गांधी की तरफ जूता फेंका गया था। कांग्रेस उपाध्यक्ष की तरफ फेंका गया जूता राहुल के साथ बस पर सवार पूर्व केंद्रीय मंत्री जतिन प्रसाद के हाथ में लगा था। पुलिस ने जूता फेंकने वाले हरिओम मिश्र को हिरासत में ले लिया है। 

 

UP: जूता फेंकने वालों से डरने वाले नहीं: राहुल गांधी1 / 2

UP: जूता फेंकने वालों से डरने वाले नहीं: राहुल गांधी

'70 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया था'

इससे पहले सिधौली में राहुल गांधी ने कहा सपा और बसपा नहीं हम ही भाजपा से चुनावों में मुकाबला करेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश ही नहीं देश में भी कांग्रेस की सरकार बनाएंगे। 

केंद्र की यूपीए सरकार का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि हमने किसानों का 70 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया था लेकिन मोदी सरकार ने 1 लाख 10 हजार करोड़ रुपया 15 बड़े लोगों का माफ किया है। 

कांग्रेस की सरकार बनी तो बिजली का बिल भी हाफ करेंगे। राहुल गांधी के रोड के दौरान लोग उनकी बात उत्सुकता से सुनते नजर आए।