OMG: गोंडा के एक गांव में धंस रही है जमीन, हैरान हो रहा गांव
थाना क्षेत्र के चौड़व्वा के मजरे जलालपुर में गुरुवार को एक आश्चर्य चकित कर देने वाली घटना सामने आई है। इस गांव कै मजरे में आश्चर्यजनक तरीके से एक से दो स्थानों पर जमीन अपने आप धसती चली जा रही...
थाना क्षेत्र के चौड़व्वा के मजरे जलालपुर में गुरुवार को एक आश्चर्य चकित कर देने वाली घटना सामने आई है। इस गांव कै मजरे में आश्चर्यजनक तरीके से एक से दो स्थानों पर जमीन अपने आप धसती चली जा रही है।
गांव वालों की माने तो सुबह 11 बजे अचानक संतोष सिंह के घर के पास जमीन धसना शुरू हो गई। बताया जाता है जब एक लड़के ने यह देखा तो उनको खबर की। इतने में ही गांव के लोग जुट गये और देखते ही देखते जमीन काफी अंदर तक धंसती जाती रही। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस भी इस घटना को लेकर हैरानी में है। एस ओ ए के उपाध्याय ने बताया कि इसकी जांच के लिए जिला मुख्यालय से टीम बुलाई गई है। देर शाम तक जमीन का धसना जारी था।
देश का ये राज्य जोखिम वाली नौकरी में कर्मचारियों को देगा विशेष भत्ता
गांव के लोगों ने बताया कि इसे लेकर आसपास के गांवों से भी लोग इसे देखने जुट रहे हैं। संतोष और विमल ने बताया कि ऐसा जीवन में पहली बार देखा है। जमीन अंदर तक काफी धंसती ही जा रही है।