PM के खिलाफ बोलने वाले को हरा बने मंत्री, योगी कैबिनेट की 5 खास बातें
...
रीता ने 22 साल पहले राजनीति में रखा था कदम
स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की बेटी डॉ. रीता जोशी ने 1995 में इलाहाबाद से महापौर का चुनाव लड़कर सियासत में कदम रखा था। उत्तराखंड में जन्मी डॉ. रीता सपा सहित कई दलों की संयुक्त प्रत्याशी के तौर पर भाजपा की जमुनोत्री गुप्ता को पराजित कर इलाहाबाद की पहली निर्वाचित महापौर बनी थीं। इसके बाद रीता का राजनीतिक कद बढ़ता रहा लेकिन विधानसभा चुनाव में सफलता के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा।
योगी कैबिनेट की पहली बैठक, किसानों का कर्ज हो सकता है माफ
PM के खिलाफ बोलने वाले को हरा बने मंत्री, योगी कैबिनेट की 5 खास बातें
कल्याण सिंह की तीसरी पीढ़ी का धमाकेदार आगाज
दो बार सूबे के मुख्यमंत्री रहे और वर्तमान में राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह की तीसरी पीढ़ी का सियासी सफर का आगाज खासा धमाकेदार रहा। उन्हें योगी मंत्रिमंडल में राज्यमंत्री बनाया गया है। जिले से अकेले राज्यमंत्री बनाए गए 26 वर्षीय संदीप कुमार सिंह पहली बार परिवार की परम्परागत सीट अतरौली से विधायक चुने गए हैं। खास बात यह है कि मंडल में एक ही लालबत्ती मिली है। जबकि हाथरस, एटा और कागसंज खाली हाथ रहे।
पहली बार जीते चुनाव और बन गए कैबिनेट मंत्री
पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के नाती और एनडी तिवारी व वीपी सिंह की यूपी सरकार में मंत्री रहे चौधरी नौनिहाल सिंह के भतीजे सिद्धार्थनाथ सिंह (53 वर्ष) किसी पहचान के मोहताज नहीं। इलाहाबाद पश्चिम सीट से पहली बार भाजपा को जीत दिलाने का श्रेय सिद्धार्थनाथ को जाता है। खास बात यह कि सिद्धार्थनाथ खुद पहली बार किसी चुनाव मैदान में उतरे थे।
PM के खिलाफ बोलने वाले को हरा बने मंत्री, योगी कैबिनेट की 5 खास बातें
राज्यमंत्री अतुल ने शपथ के दौरान पिता का नाम लिया
गाजियाबाद से भारतीय जनता पाटीर् (भाजपा) विधायक अतुल गर्ग ने रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री के रूप में शपथ-ग्रहण करते हुए अपने पिता का नाम लिया। उन्होंने शपथ-ग्रहण के दौरान कहा कि वह वह धरम चंद्र गर्ग के पुत्र हैं। अतुल गर्ग ने बहुजन समाज पाटीर् (बसपा) के सुरेश बंसल को गाजियाबाद में 70,000 से अधिक मतों से हराया है। यह दिल्ली के पास की विधानसभा सीट है।
मोहसिन योगी टीम का मुस्लिम चेहरा, राजनाथ के बेटे को नहीं मिली जगह
PM के खिलाफ बोलने वाले को हरा बने मंत्री, योगी कैबिनेट की 5 खास बातें