बाग में लटका मिला अधेड़ का शव
जिले में ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के अरखा गांव स्थित बाग में शनिवार को अधेड़ का शव पेड़ से लटकता मिला। उसके सिर और शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। आशंका है कि हत्या करके शव को पेड़ से लटकाया गया। आम...
जिले में ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के अरखा गांव स्थित बाग में शनिवार को अधेड़ का शव पेड़ से लटकता मिला। उसके सिर और शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। आशंका है कि हत्या करके शव को पेड़ से लटकाया गया। आम की बाग कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय पाल सिंह की है। अधेड़ आम के बाग की रखवाली करता था।
लखनऊ-इलाहाबाद हाइवे पर अरखा गांव के पास स्थित आम के बाग में सादे की बाजार निवासी सुंदरलाल पुत्र पितई का शव पेड़ से लटकता मिला। इसकी खबर मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताते हैं कि सुंदरलाल बाग की रखवाली करता था। रात में भी वह बाग में ही था। लोगों का आशंका है कि किसी ने उसकी हत्या करने के बाद शव को पेड़ से लटका दिया।
सूचना मिलते ही ऊंचाहार पुलिस ने पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है। पुलिस अभी यह पता नहीं लगा पाई है कि हत्या करके शव को किसने पेड़ से लटकाया। किन परिस्थितियों में यह वारदात हुई। एसओ जीडी शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज किया जाएगा।