फोटो गैलरी

Hindi Newsउपद्रवी कैदियों को देवरिया जेल से बिजनौर-बरेली शिफ्ट करने का शासन का आदेश

उपद्रवी कैदियों को देवरिया जेल से बिजनौर-बरेली शिफ्ट करने का शासन का आदेश

देवरिया की जिला जेल में 26 अप्रैल को जिन कैदियों ने उपद्रव मचाया था उन्हें बिजनौर और बरेली जेल में भेजा जाएगा। उपद्रव करने वाले बंदियों को दूसरे जेल भेजने की शासन ने संस्तुति दे दी है। कारागार...

उपद्रवी कैदियों को देवरिया जेल से बिजनौर-बरेली शिफ्ट करने का शासन का आदेश
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 09 Aug 2016 09:25 PM
ऐप पर पढ़ें

देवरिया की जिला जेल में 26 अप्रैल को जिन कैदियों ने उपद्रव मचाया था उन्हें बिजनौर और बरेली जेल में भेजा जाएगा। उपद्रव करने वाले बंदियों को दूसरे जेल भेजने की शासन ने संस्तुति दे दी है। कारागार प्रशासन ने कोर्ट के आदेश के लिए प्रार्थना पत्र दाखिल कर दिया है।

देवरिया की जिला जेल में 26 अप्रैल को कैदियों ने उपद्रव मचाते हुए पूरे जेल को अपने कब्जे में ले लिया था। ढाई घंटे तक उनका तांडव जारी रहा। उन्होंने भोजनालय, पुस्तकालय सहित बैरको में जमकर तोड़फोड़ की और पुलिस पर पत्थर फेंके थे। घटना में एक दर्जन से अधिक पुलिस कर्मियों को गम्भीर चोटें आई थीं। कैदियों ने गैस सिलेण्डरों से जेल में आग लगाने की कोशिश भी की थी। डीएम और एसपी ने कैदियों को मनाने की काफी देर तक कोशिश की। इसके बाद भी वे उपद्रव करते रहे। हालात अनियंत्रित होते देख एसपी के आदेश पर लाठीचार्ज हुआ जिसमें ढाई सौ कैदियों को गम्भीर चोटें आई थीं। बाद में घटना की जांच करने पहुंचे डीआईजी जेल ने दो दर्जन उपद्रवी कैदियों को चिह्नित कर उन्हें प्रदेश की दूसरी जेलों में भेजने की सिफारिश शासन से की थी। 

ये कैदी किए जाएंगे शिफ्ट 
शाह आलम, विशाल सिंह, सन्नी मिश्रा, रवि साहनी, आद्या निषाद, सुनील सिंह, रविन्द्र, मनोज राय, विजय यादव, विजय जायसवाल, प्रभाकर मिश्र, सुरेन्द्र यादव, जितेन्द्र पाण्डेय, मिथिलेश सिंह, जितेन्द्र सिंह। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें