फोटो गैलरी

Hindi Newsगाजीपुर के कासिमाबाद में लंगूर की मौत पर मानस पाठ व श्राद्ध

गाजीपुर के कासिमाबाद में लंगूर की मौत पर मानस पाठ व श्राद्ध

गांव में 13 दिन पहले मरे लंगूर का शनिवार को श्राद्ध किया गया और मानस पाठ का आयोजन किया गया। गांव के लोग मानते हैं कि किसी ने गोली मारकर लंगूर की हत्या की थी। इसलिए श्राद्ध जरूरी है। गांव के लोगों...

गाजीपुर के कासिमाबाद में लंगूर की मौत पर मानस पाठ व श्राद्ध
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 23 Jul 2016 09:55 PM
ऐप पर पढ़ें

गांव में 13 दिन पहले मरे लंगूर का शनिवार को श्राद्ध किया गया और मानस पाठ का आयोजन किया गया। गांव के लोग मानते हैं कि किसी ने गोली मारकर लंगूर की हत्या की थी। इसलिए श्राद्ध जरूरी है।

गांव के लोगों ने निणर्य लिया कि लंगूर की तेरहीं पर मानस पाठ का आयोजन शिवमंदिर पर किया जाएगा। 24 घंटे तक मानस पाठ होने के बाद बकायदा मंदिर में श्राद्ध कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसी निर्णय के अनुसार शुक्रवार को मानस पाठ शुरू हुआ था। 

शनिवार को पाठ खत्म होने के बाद सैकड़ों लोगों को भंडारे में भोजन कराया गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्यामनरायन सिंह के अनुसार लंगूर को किसी ने मारा था इसलिए उस कोप से बचने के लिए ऐसा करना जरूरी था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें