फोटो गैलरी

Hindi Newsमहिला आयोग की सदस्य ने दर्ज कराई सांसद-विधायक के खिलाफ एफआईआर

महिला आयोग की सदस्य ने दर्ज कराई सांसद-विधायक के खिलाफ एफआईआर

टिकट बंटवारे को लेकर विवाद में रविवार को झांसी में महिला आयोग की सदस्य सुषमा यादव की पिटाई हुई। उन्होंने मंगलवार को सपा सांसद डॉक्टर चंद्रपाल सिंह यादव और विधायक दीप नारायण सिंह समेत कई नेताओं पर...

महिला आयोग की सदस्य ने दर्ज कराई सांसद-विधायक के खिलाफ एफआईआर
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 19 Jul 2016 06:13 PM
ऐप पर पढ़ें

टिकट बंटवारे को लेकर विवाद में रविवार को झांसी में महिला आयोग की सदस्य सुषमा यादव की पिटाई हुई। उन्होंने मंगलवार को सपा सांसद डॉक्टर चंद्रपाल सिंह यादव और विधायक दीप नारायण सिंह समेत कई नेताओं पर एफआईआर दर्ज कराई। दूसरी तरफ से सपा महिला नगर अध्यक्ष सुनीता कुशवाहा ने सपा के घोषित प्रत्याशी समेत खई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।

सोमवार को सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक के दौरान जब महिला आयोग की सदस्य सुषमा यादव ने एमएलसी रमेश मिश्रा और बड़े नेताओ की मौजूदगी में झांसी सदर सीट की घोषित प्रत्याशी दीपमाला कुशवाहा को टिकट दिए जाने का विरोध जताया था तो भारी हंगामा हो गया। महिला नगर अध्यक्ष सुनीता कुशवाहा व अन्य लोगों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी। मंगलवार को सीपरी बाजार थाना पुलिस ने सुषमा यादव की तहरीर पर नगर अध्यक्ष सुनीता कुशवाहा के साथ सपा के राज्यसभा सांसद डॉक्टर चंद्रपाल सिंह यादव और गरौठा के विधायक दीप नारायण सिंह समेत कई नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। पहले एफआईआर में मारपीट के अलावा लूट की धाराएं भी शामिल की गईं लेकिन वीडियो क्लिपिंग देखने के बाद पुलिस ने लूट की धारा हटा दी।

पहले मुकदमे में आरोपी सपा महिला नगर अध्यक्ष सुनीता कुशवाहा ने भी शाम को बबीना सीट से सपा के घोषित प्रत्याशी श्याम सुंदर सिंह यादव, उनके भाई बिशन सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष संत सिंह सेरसा और सुषमा यादव के खिलाफ 17 हजार रुपए व मंगलसूत्र लूटने और मारपीट का मुकदमा दर्ज करा दिया। वह मुकदमा दर्ज कराने सपा जिलाध्यक्ष सुदेश यादव के साथ थाने पहुंची थीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें