फोटो गैलरी

Hindi Newsशर्मनाक: आगरा में हो रहा था कोख में कत्ल, महिला डॉक्टर गिरफ्तार

शर्मनाक: आगरा में हो रहा था कोख में कत्ल, महिला डॉक्टर गिरफ्तार

ताजनगरी में कोख में कत्ल किए जा रहे थे। राजस्थान पुलिस ने एक नर्सिंग होम पर छापा मारकर महिला डाक्टर समेत चार लोगों को दबोचा है। जयपुर पुलिस ने स्टिंग ऑपरेशन कर मामले का पर्दाफाश किया है। पकड़े...

शर्मनाक: आगरा में हो रहा था कोख में कत्ल, महिला डॉक्टर गिरफ्तार
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 05 Apr 2017 10:07 PM
ऐप पर पढ़ें

ताजनगरी में कोख में कत्ल किए जा रहे थे। राजस्थान पुलिस ने एक नर्सिंग होम पर छापा मारकर महिला डाक्टर समेत चार लोगों को दबोचा है। जयपुर पुलिस ने स्टिंग ऑपरेशन कर मामले का पर्दाफाश किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नर्स व दो दलाल भी हैं। पोर्टेबिल सोनोग्राफी मशीन व 30 हजार रुपये भी जब्त किए गए हैं। घटना से चिकित्सा जगत में हड़कंप है।  

बुधवार को जयपुर पुलिस की पीसीपीएडंडीटी प्रकोष्ठ की टीम ने यमुना पार के विद्या नर्सिंग होम पर छापा मारा। टीम ने पहले से यहां जाल बिछा रखा था। एक गर्भवती महिला को नर्सिंग होम में भ्रूण परीक्षण कराने के लिए भेजा गया। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी एवज में 30 हजार रुपये मांगे। लेन-देन के दौरान ही राजस्थान पुलिस ने छापा मारकर आरोपियों को दबोच लिया। 

आगरा में सिपाही की गोली मारकर हत्या, पिस्टल लूटी

अस्पताल की संचालिका डॉ. विद्या गुप्ता, नर्स मनोरमा, रामकिशोर यादव और धौलपुर निवासी प्रभुदयाल को गिरफ्तार किया है। रामकिशोर और प्रभुदयाल दलाल बताए गए हैं। पुलिस ने यहां से पोर्टेबल सोनोग्राफी मशीन भी जब्त की है। असल में जयपुर पुलिस भूण परीक्षण के मामले में दोनों दलालों को दबोचने की फिराक में थी। उनको पकड़ने के लिए ही बुधवार को जाल बिछाया गया था। पुलिस लंबे समय से इनके पीछे लगी थी। 

धौलपुर के प्रभुदयाल को मुखबिर के मार्फत पैसों का लालच दिया गया। फिर गर्भवती महिला को उसके साथ अल्ट्रासाउंड कराने आगरा भेजा गया। इसके बाद बुधवार को स्टिंग आपरेशन में दोनों दलालों के अलावा डाक्टर और नर्स भी रंगे हाथों पकड़े गए। 

ट्रिपल तलाक: स्पीड पोस्ट से दिया तलाक, पत्नी ने मोदी-योगी से मांगी मदद

पुलिस के अनुसार, लंबे समय से इस अस्पताल में भ्रूण हत्या किए जाने की सूचनाएं मिल रही थीं। दो बार पहले भी जयपुर पुलिस ने यहां दबिश का प्रयास किया था, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई।  इस बार बहुत सावधानी से अंजाम दिए गए स्टिंग ऑपरेशन की जानकारी आगरा पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को भी नहीं लग पाई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें