फोटो गैलरी

Hindi NewsUP: महोबा में सूखेे से निजात को दो साल से जारी है कीर्तन

UP: महोबा में सूखेे से निजात को दो साल से जारी है कीर्तन

ऐतिहासिक गोखार गिरि पर्वत के नीचे शिवताण्डव रोड पर स्थित बाल हनुमान मंदिर में 24 महीने से लगातार अखंड कीर्तन का पाठ चल रहा है। गुरुवार को श्रीश्री 108 पुरुषोत्तम दास त्यागी महाराज ने बताया कि यह...

UP: महोबा में सूखेे से निजात को दो साल से जारी है कीर्तन
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 22 Apr 2016 10:22 AM
ऐप पर पढ़ें

ऐतिहासिक गोखार गिरि पर्वत के नीचे शिवताण्डव रोड पर स्थित बाल हनुमान मंदिर में 24 महीने से लगातार अखंड कीर्तन का पाठ चल रहा है। गुरुवार को श्रीश्री 108 पुरुषोत्तम दास त्यागी महाराज ने बताया कि यह कीर्तन खेती किसानी पर मौसम की मार व सूखा से निजात पाने को चल रहा है।
 
त्यागी जी महाराज दो साल से केवल फलाहार पर ही निर्भर हैं। 24 घंटे चल रही संगीतमय रामधुन से वहां का माहौल भक्तिमय बना हुआ है।  राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित मालती देवी विश्वकर्मा ने कहा कि त्यागी महाराज की देखरेख में कीर्तन का पाठ चल रहा है। इस महायज्ञ को सफल बनाने के लिए महिलाओं व पुरुषों का योगदान भी काफी मिल रहा है। 

गनेश चौरसिया, जगत देव चौरसिया, रामअवतार, अशोक पुरवार, सुगीत शर्मा, नाथूराम यादव, दादी राजपूत, बाबा काल भैरव, राजू सिंह, राजकुमार पांडेय, गोविन्द आदि का कीर्तन करने का उद्देश्य सूखा संकट दूर करने के लिए है। अखण्ड ज्योति के साथ चल रही कीर्तन में समय-समय पर भंडारे का भी आयोजन किया जाता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें