फोटो गैलरी

Hindi NewsVIDEO: कांग्रेस को यूपी में नंबर एक बनाएंगे: राहुल

VIDEO: कांग्रेस को यूपी में नंबर एक बनाएंगे: राहुल

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने यूपी कांग्रेस में नई जान फूंकने की कोशिश करते हुए कहा कि यूपी में कांग्रेस को नंबर एक पर लाकर दिखाएंगे। 27 सालों में विरोधी दलों ने यूपी को तोड़ने का काम किया है।...

VIDEO: कांग्रेस को यूपी में नंबर एक बनाएंगे: राहुल
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 29 Jul 2016 09:46 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने यूपी कांग्रेस में नई जान फूंकने की कोशिश करते हुए कहा कि यूपी में कांग्रेस को नंबर एक पर लाकर दिखाएंगे। 27 सालों में विरोधी दलों ने यूपी को तोड़ने का काम किया है। अगर कांग्रेस कार्यकर्ता जनता को यह बात समझाने में कामयाब हो गए तो कांग्रेस की सरकार बनाने से कोई नहीं रोक सकता।

राहुल गांधी ने शुक्रवार को लखनऊ में कार्यकर्ताओं के सम्मेलन ‘यूपी  उदघोष’ में यूपी की चुनावी जंग के लिए बिगुल फूंक दिया। उन्‍होंने कहा कि पार्टी महंगाई के खिलाफ जनआंदोलन करेगी। किसानों को उनका हक दिलाने के लिए संघर्ष किया जाएगा। राहुल ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि मोदी सरकार सिर्फ गिने-चुने उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव से पहले जितने भी वादे किए थे वे सिर्फ झूठे थे।

कांग्रेस के 27 साल, यूपी बेहाल के नारे के पीछे की सोच को जाहिर करते हुए उन्होंने कहा 27 साल से अलग-अलग पार्टियां उत्तर प्रदेश को तोड़ने में लगी हैं। कोई जाति की बात करता है तो कोई हिन्दू-मुस्लिम को लड़ाता है, मगर उत्तर प्रदेश की बात कोई नहीं करता। अगर कांग्रेस ने अपनी सोच उत्तर प्रदेश की जनता को ठीक तरीके से बतायी तो वह प्रदेश में अगली सरकार बनाएगी।

गुटबाजों को किया आगाह
गुटबाजी पर कार्यकर्ताओं की चिंता पर पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि वह इससे खुद निपटेंगे। जमीन पर रहकर जनता के बीच रहने वाले कार्यकतार्ओं को ही पार्टी में आगे बढ़ाया जाएगा। अगर कोई उसके खिलाफ काम करेगा, चाहे वह कितना ही बड़ा हो,उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।

सोच व अनुभव उम्र से ज्यादा जरूरी
राहुल से जब दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को यूपी में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि  सोच व उम्र आयु से ज्यादा जरूरी होता है। शीला में व्यापक अनुभव है। उन्होंने दिल्ली में तीन बार राज किया और उसे बदल दिया। दिल्ली में लोग अब अपनी गलती पर पछता रहे हैं। वे मानते  हैं कि पहले काम होता था, अब सिर्फ ड्रामा होता है।

भाजपा, सपा, बसपा पर हमला
राहुल ने कहा कि भाजपा और सपा एक दूसरे से लड़ाने का काम करते हैं। हम चाहते हैं कि कोई यह ना कहे कि मैं जो सोचता हूं उसे दबाया जा रहा है। हर नागरिक को लगना चाहिये चाहे वह किसी भी जाति धर्म का हो, यूपी हमारा प्रदेश है। यह कांग्रेस की सोच है। यह सोच 27 साल से यूपी में दबाई और मिटायी गयी है।

अखिलेश ठीक लड़का है
राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की प्रशंसा करके कार्यकर्ताओं को एकबारगी चौंका ही दिया। उन्होंने कहा-‘अखिलेश ठीक लड़का है, लेकिन जो आप चाहते थे, वह नहीं करपाया।’ इससे पहले उन्होंने कहा था कि अखिलेश यूपी के युवा सीएम बने थे, यूपी ने उन्हेंदिल लगाकर वोट किया था।

उतारनी है ‘साढ़े साती’
राहुल गांधी द्वारा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की प्रशंसा किए जाने पर प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने अपने अंदाज में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा-‘अखिलेश यादव आधे मुख्यमंत्री हैं,प्रदेश में और सात मुख्यमंत्री हैं। कांग्रेस इस बार प्रदेश को ‘साढ़े साती’ से मुक्त कराएगी।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें