फोटो गैलरी

Hindi Newsसिविल अस्पताल में इंजेक्शन लगने के बाद छात्र की मौत, हंगामा

सिविल अस्पताल में इंजेक्शन लगने के बाद छात्र की मौत, हंगामा

सिविल अस्पताल में रविवार को इंजेक्शन लगने के बाद 11वीं के छात्र की हालत बिगड़ गई। कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। नाराज परिवारीजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप...

सिविल अस्पताल में इंजेक्शन लगने के बाद छात्र की मौत, हंगामा
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 19 Sep 2016 10:02 AM
ऐप पर पढ़ें

सिविल अस्पताल में रविवार को इंजेक्शन लगने के बाद 11वीं के छात्र की हालत बिगड़ गई। कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। नाराज परिवारीजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया। गुस्साए परिवारीजनों ने स्वास्थ्य मंत्री व सीएमओ से शिकायत करने की धमकी दी है।

सदर निवासी सुनील कुमार वैश्य के 11 साल के बेटे निमिष वैश्य (17) बीते कई दिनों से बुखार की चपेट था। स्थानीय डॉक्टरों से इलाज कराया। फायदा नहीं हुआ। रविवार को सुबह हालत बिगड़ गई। परिवारीजन एपी सेन रोड स्थित निजी अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने बच्चे की हालत गंभीर बताई। ट्रॉमा सेंटर या सिविल अस्पताल ले जाने की सलाह दी। पिता सुनील कुमार के मुताबिक सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में बच्चे को लेकर पहुंचे। आरोप है कि डॉक्टर ने बच्चे को देखा ही नहीं और इंजेक्शन लगाने की सलाह दे डाली।

स्टेशनरी की दुकान चलाने वाले सुनील के तीन बेटे हैं। इनमें निमिष सबसे छोटा था। निमिष की मौत खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवारीजनों रोने-बिलखने लगे। गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। आरोप हैं कि डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम कराने को कहा पर परिवारीजन राजी नहीं हुए। समझा-बुझाकर नाराज परिवारीजनों को शांत कराया गया।

सिविल अस्पताल में इंजेक्शन लगने के बाद मरीज की मौत का पहला मामला नहीं है। करीब दो महीने पहले भी एक बच्चे की मौत इंजेक्शन लगने के बाद हुई थी। मामले की जांच के लिए कमेटी बनी। पर, अभी तक जांच पूरी नहीं है। नतीजतन, परिवारीजनों को अभी तक इंसाफ का इंतजार है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें