फोटो गैलरी

Hindi Newsछेड़छाड़ का विरोध करने पर किशोरी का घर फूंका

छेड़छाड़ का विरोध करने पर किशोरी का घर फूंका

गांव में पानी भरने गई दलित किशोरी के साथ गांव के युवक ने छेड़छाड़ कर दी। किशोरी के विरोध करने पर दबंग गुस्सा गया और गुरुवार रात उसने उसका घर फूंक दिया। इसमें छह पड़ोसियों के घर भी जले...

छेड़छाड़ का विरोध करने पर किशोरी का घर फूंका
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 15 Apr 2016 10:07 PM
ऐप पर पढ़ें

गांव में पानी भरने गई दलित किशोरी के साथ गांव के युवक ने छेड़छाड़ कर दी। किशोरी के विरोध करने पर दबंग गुस्सा गया और गुरुवार रात उसने उसका घर फूंक दिया। इसमें छह पड़ोसियों के घर भी जले हैं।

शुक्रवार को पुलिस तक सूचना पहुंची तो रिपोर्ट दर्ज की गई। एसओ ने बताया कि कुलदीप तिवारी उर्फ रामू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। वारदात मानिकपुर क्षेत्र के गांव निही के मजरा भाटा पुरवा में हुई। बताया गया कि किशोरी हैंडपंप पर गई थी। रास्ते में गांव का कुलदीप उसे मिला और छेड़छाड़ करने लगा। किशोरी ने हल्ला मचाकर उसका विरोध कर दिया। इससे नाराज रामू ने रात में घात लगाकर उसका घर ही फूंक दिया।

आग लगते ही परिवार गुहार लगाते हुए घर से बाहर निकला। गांव वाले भी जुट गए। आग की चपेट में पड़ोसी श्याम लाल, तेजबली, लालू, गमलेश, फुलगेश, दुजुवा के घर भी आकर खाक हो गए। सबकी पूरी गृहस्थी स्वाहा हो गई। आधी रात बाद फायर बिग्रेड की गाड़ी भी गांव पहुंची। घटना के बाद आरोपी गांव से भाग निकला। गांव में तनाव का माहौल है। पीडि़त परिवार को कई लोगों ने हर संभव मदद का भरोसा दिया। कुछ ग्रामीणों ने खाने-पीने का प्रबंध भी किया।

एसओ मनीष जाट ने बताया कि दलित की तहरीर पर घर फूंकने, गाली गलौज, मारपीट आदि में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी रामू की तलाश में छापे मारे जा रहे हैं। चूंकि दलित उत्पीड़न का मामला दर्ज हुआ है, इसलिए इसकी जांच सीओ करेंगे।

 

 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें