फोटो गैलरी

Hindi Newsसिर्फ जूलॉजी से बना दिया बायो का पूरा पेपर, बॉटनी गायब

सिर्फ जूलॉजी से बना दिया बायो का पूरा पेपर, बॉटनी गायब

एडेड कॉलेजों में शिक्षक भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा के एक और प्रश्नपत्र पर विवाद हो गया है। प्रतियोगी छात्रों ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड पर प्रवक्ता जीव विज्ञान की भर्ती में...

सिर्फ जूलॉजी से बना दिया बायो का पूरा पेपर, बॉटनी गायब
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 22 Jun 2016 04:06 PM
ऐप पर पढ़ें

एडेड कॉलेजों में शिक्षक भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा के एक और प्रश्नपत्र पर विवाद हो गया है। प्रतियोगी छात्रों ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड पर प्रवक्ता जीव विज्ञान की भर्ती में सिर्फ जन्तु विज्ञान(जूलॉजी) से प्रश्न पूछने के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पूरे पेपर में वनस्पति विज्ञान (बॉटनी) से एक भी सवाल नहीं पूछा गया।

प्रतियोगी छात्रों का कहना है कि प्रवक्ता जीव विज्ञान की 2011 और 2013 की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा में सिर्फ जन्तु विज्ञान से सवाल पूछे गए। नियमानुसार आधे प्रश्न वनस्पति विज्ञान से होने चाहिए। 2000, 2002, 2003, 2004, 2005, 2009 और 2010 की भर्ती परीक्षाओं में जन्तु और वनस्पति विज्ञान से प्रश्न पूछे गए थे। इस अनियमितता के कारण वनस्पति विज्ञान से परास्नातक करने वाले अभ्यर्थियों का नुकसान हुआ है। 

टीजीटी-पीजीटी के प्रयनपत्रों ने चयन बोर्ड की खूब किरकिरी कराई की है। प्रवक्ता और प्रशिक्षित स्नातक हिन्दी के पेपर में वर्तनी त्रुटियों ने जहां चयन बोर्ड के विशेषज्ञों की हकीकत ही सामने ला दी। वहीं प्रशिक्षित स्नातक सामाजिक विज्ञान के पेपर में इतिहास के 62 में से 58 सवाल एक गाइड से पूछे जाने को लेकर किरकिरी हो रही है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें