फोटो गैलरी

Hindi Newsयूपी में मन की बात करेंगे अमित शाह, युवाओं को बनाएंगे चुनावी मुद्दा

यूपी में मन की बात करेंगे अमित शाह, युवाओं को बनाएंगे चुनावी मुद्दा

भारतीय जनता पार्टी लखनऊ में यूपी के मन की बात करेगी। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को बीबीडी विश्वविद्यालय के छात्रों के बीच पहुंचेंगे। वे छात्रों, युवाओं को यूपी में भाजपा की प्राथमिकताएं और मुद्दे...

यूपी में मन की बात करेंगे अमित शाह, युवाओं को बनाएंगे चुनावी मुद्दा
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 19 Nov 2016 08:37 AM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय जनता पार्टी लखनऊ में यूपी के मन की बात करेगी। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को बीबीडी विश्वविद्यालय के छात्रों के बीच पहुंचेंगे। वे छात्रों, युवाओं को यूपी में भाजपा की प्राथमिकताएं और मुद्दे गिनाएंगे। पार्टी अध्यक्ष के संदेश को पार्टी वीडियो रथों के जरिए अलग-अलग विधान सभा क्षेत्रों में प्रसारित करेगी।

भाजपा बीबीडी यूनिवर्सिटी से यूपी के मन की बात की शुरुआत करेगी। तय कार्यक्रम के मुताबिक भाजपा अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को करीब तीन बजे प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य के साथ बीबीडी यूनिवर्सिटी पहुंचेंगे। सफल फामरूले को दोहराने की तैयारीभाजपा विधान सभा चुनाव में लोकसभा के अपने सफल फामरूले को नाम बदल कर दोहराने जा रही है।

पिछले लोकसभा चुनाव में मोदी ने चाय पर चर्चा और वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए लोगों तक सीधे पहुंच पहुंचाई थी। यूपी फतह करने में जुटी भाजपा इसी रणनीति के तहत यूपी के मन की बात करने जा रही है। भाजपा की योजना एक साथ कई विधान सभा क्षेत्रों के अलग-अलग इलाकों से सीधे जुड़ने की है। इसके लिए पार्टी ने प्रदेश स्तर पर तैयारी की है।

अलग-अलग विधान सभा क्षेत्रों में बड़ी एलईडी स्क्रीन वाले वीडियो रथ तैनात किए गए हैं। जिनके जरिये शाह भाजपा और मोदी का संदेश को गांव,गली और बस्तियों तक पहुंचाने की कोशिश करेंगे। भाजपा प्रवक्ता डा. चंद्रमोहन ने बताया कि यूपी के मन की बात कार्यक्रम के बाद भाजपा अध्यक्ष दिल्ली वापस लौट जाएंगे। कम खर्च में ज्यादा प्रचार की योजनायूपी के मन की बात के जरिये भाजपा की योजना कम खर्च में ज्यादा प्रचार करने की भी है।

विधान सभा चुनाव में प्रचार पर खर्च की सीमा और चुनाव आयोग की नजर को देखते पार्टी सोशल साइट के बाद वीडियो कांफ्रेंसिंग को प्रचार का सबसे मजबूत जरिया मान रही है। तय योजना के तहत पार्टी ने 12 नवंबर को प्रदेश भर में एलईडी वीडियो रथों को रवाना किया था।

यूपी विधानसभा चुनाव से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें