फोटो गैलरी

Hindi Newsसपा में कलह के बाद अखिलेश की लोकप्रियता बढ़ी, सर्वे की खास बातें

सपा में कलह के बाद अखिलेश की लोकप्रियता बढ़ी, सर्वे की खास बातें

समाजवादी पार्टी में कलह के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की लोकप्रियता बढ़ गई है। सी वोटर के एक सर्वे में 83.1 फीसदी लोगों ने माना कि शिवपाल सिंह यादव की तुलना में अखिलेश यादव ज्यादा...

सपा में कलह के बाद अखिलेश की लोकप्रियता बढ़ी, सर्वे की खास बातें
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 29 Oct 2016 01:14 PM
ऐप पर पढ़ें

समाजवादी पार्टी में कलह के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की लोकप्रियता बढ़ गई है। सी वोटर के एक सर्वे में 83.1 फीसदी लोगों ने माना कि शिवपाल सिंह यादव की तुलना में अखिलेश यादव ज्यादा लोकप्रिय हैं। इससे पहले, सितंबर में अखिलेश यादव को 77.1 फीसदी लोगों ने ज्यादा लोकप्रिय माना था।

शुक्रवार को जारी सर्वे के मुताबिक पिछले एक महीने में अखिलेश की लोकप्रियता छह फीसदी बढ़ गई है। सितंबर में शिवपाल सिंह यादव की लोकप्रियता 6.9 फीसदी थी जो अक्तूबर में घटकर 6.1 फीसदी हो गई। क्या अखिलेश यादव सपा की गुंडों की पार्टी वाल छवि बदलने में सफल हुए, इस सवाल पर 28.9 फीसदी का मानना है कि सफलता मिली। वहीं 39 फीसदी ने कहा कि पूरी कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली।

अखिलेश के सख्त तेवर कहा, नहीं बख्शे जाएंगे अमर सिंह का साथ देने वाले

मुख्यमंत्री कौन बने
राज्य के 75.7 फीसदी लोग अखिलेश के पक्ष में हैं, जबकि 14.9 फीसदी मुलायम को इस पद पर देखना चाहते हैं। पिछले महीने 66.7 फीसदी लोग अखिलेश को अगला सीएम चाहते थे और 19.1 फीसदी मुलायम सिंह के पक्ष में थे। सी वोटर ने यह सर्वे राज्य के 403 विधानसभा क्षेत्रों में अक्तूबर महीने में 12221 लोगों से बातचीत के आधार पर किया है।

अखिलेश ने शिवपाल को किया बर्खास्त, शिवपाल ने रामगोपाल को

मुख्तार अंसारी जैसे नेताओं को ना कहें
क्या समाजवादी पार्टी में मुख्तार अंसारी जैसे लोगों को लिए जाने पर अखिलेश यादव को सहमत होना चाहिए। इस सवाल पर 63.2 फीसदी लोग मानते हैं कि ऐसे लोगों को पार्टी में नहीं लिया जाना चाहिए। वहीं 19.9 फीसदी लोग मानते हैं कि उन्हें पार्टी में लिया जा सकता है। 16.8 फीसदी लोग इस मामले में अनिर्णय की स्थिति में हैं। सी वोटर ने यह सर्वे राज्य के 403 विधानसभा क्षेत्रों में अक्तूबर महीने में 12221 लोगों से बातचीत के आधार पर किया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें