फोटो गैलरी

Hindi Newsशर्मनाक: 14 हजार लेकर बता रहे थे लड़का है या लड़की 

शर्मनाक: 14 हजार लेकर बता रहे थे लड़का है या लड़की 

ताजनगरी में कोख के कातिलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। शुक्रवार को फिर बाहर से आई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अरतौनी में छापा मारा। एक नर्सिंग होम में भ्रूण लिंग परीक्षण का खेल पकड़ा गया।...

शर्मनाक: 14 हजार लेकर बता रहे थे लड़का है या लड़की 
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 14 Apr 2017 10:20 PM
ऐप पर पढ़ें

ताजनगरी में कोख के कातिलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। शुक्रवार को फिर बाहर से आई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अरतौनी में छापा मारा। एक नर्सिंग होम में भ्रूण लिंग परीक्षण का खेल पकड़ा गया। हरियाणा से आई टीम ने नर्सिंग होम संचालिका सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। 

यमुना पार में जयपुर पुलिस की कार्रवाई के बाद शुक्रवार को हरियाणा की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जाल बिछाया। स्टिंग ऑपरेशन में भरत भार्गव हॉस्पिटल (अरतौनी) की संचालिका डॉ. रेनू भार्गव फंस गईं। दरअसल हरियाणा की टीम ने नईम नाम के एक दलाल से संपर्क किया और उसे लिंग परीक्षण कराने के लिए 14 हजार रुपये दिए। कुल फीस 30 हजार रुपये बताई गई थी।

दलाल के साथ दो महिलाओं को अस्पताल भेज दिया। अस्पताल पहुंच कर नईम ने इन 14 हजार रुपये में से एक हजार रुपये नर्स तुलसी को दे दिए। तुलसी डॉक्टर को बुला कर लाई और महिला का चिकित्सीय परीक्षण शुरू किया गया। इसी दौरान हरियाणा की टीम पहुंच गई और आरोपितों को रंगे हाथों पकड़ लिया। मौके से नईम 13 हजार रुपये लेकर भाग निकला। 

टीम ने तीन कर्मचारियों तुलसी, ओमवीर निवासीगण अरतौनी व विजयपाल को पकड़ लिया। डॉ. रेनू भार्गव को भी हिरासत में लिया गया है। जिस मशीन से लिंग परीक्षण किया जा रहा था, उसे भी सील कर दिया गया है। करीब दो घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान अस्पताल के आसपास काफी भीड़ लग गई थी। मौके पर स्थानीय पुलिस भी पहुंच गई थी। 

शर्मनाक: आगरा में हो रहा था कोख में कत्ल, महिला डॉक्टर गिरफ्तार

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें