फोटो गैलरी

Hindi Newsअछनेरा में फायरिंग कर ग्रामीणों ने खदेड़े बदमाश

अछनेरा में फायरिंग कर ग्रामीणों ने खदेड़े बदमाश

गांव जनूथा में गुरुवार रात ग्रामीणों ने बदमाशों के मंसूबों को पस्त कर दिया। नकाबपोश बदमाश एक किसान के घर को निशाना बनाने की फिराक में थे। ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया। दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग...

अछनेरा में फायरिंग कर ग्रामीणों ने खदेड़े बदमाश
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 23 Sep 2016 10:56 PM
ऐप पर पढ़ें

गांव जनूथा में गुरुवार रात ग्रामीणों ने बदमाशों के मंसूबों को पस्त कर दिया। नकाबपोश बदमाश एक किसान के घर को निशाना बनाने की फिराक में थे। ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया। दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई। इसके बाद बदमाश फायरिंग कर भाग निकले। गांव जनूथा निवासी प्रमोद सिकरवार के घर के पीछे की तरफ से आधा दर्जन बदमाश घुसने की कोशिश कर रहे थे।

खेत से लौट रहे ग्रामीणों की नजर उन पर पड़ गई। सभी के चेहरे ढके थे। ग्रामीणों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर बदमाशों ने किसानों को धमकाया लेकिन तब तक गांव में जगार हो चुकी थी। ग्रामीणों ने लाइसेंसी हथियारों से फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में बदमाशों ने भी फायरिंग की। गोलियों की तड़तड़ाहट से दहशत फैल गई।

जवाबी फायरिंग से बदमाशों के हौसले पस्त हो गए और वह खेतों में होकर भाग गए। सूचना पर अछनेरा पुलिस गांव में पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों के साथ कॉबिंग भी की लेकिन बदमाश हत्थे नहीं चढ़ सके। 
 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें