फोटो गैलरी

Hindi Newsछेड़खानी से तंग होकर बास्केटबॉल खिलाड़ी ने फांसी लगाई

छेड़खानी से तंग होकर बास्केटबॉल खिलाड़ी ने फांसी लगाई

कृष्णानगर में शुक्रवार को इंटर की एक छात्रा और राष्ट्रीय स्तर की बास्केटबाल प्लेयर ने फांसी लगाकर जान दे दी। छात्रा के परिवारीजनों का आरोप है कि दरोगा पुत्र सहपाठी उसे परेशान करता था और दुष्कर्म का...

छेड़खानी से तंग होकर बास्केटबॉल खिलाड़ी ने फांसी लगाई
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 12 Dec 2015 05:25 PM
ऐप पर पढ़ें

कृष्णानगर में शुक्रवार को इंटर की एक छात्रा और राष्ट्रीय स्तर की बास्केटबाल प्लेयर ने फांसी लगाकर जान दे दी। छात्रा के परिवारीजनों का आरोप है कि दरोगा पुत्र सहपाठी उसे परेशान करता था और दुष्कर्म का प्रायस किया था जिससे छात्रा क्षुब्ध हो गई थी। घर में अकेले होने के कारण उसने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कृष्णानगर निवासी इंटर की छात्रा आरजू शुक्ला (18) की मां मनु के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से उसकी क्लास में पढ़ने वाला श्याम नगर निवासी दीतेश शंखवार बेटी से छेड़खानी करने के अलावा उसे परेशान किया करता था। दीतेश के पिता छोटेलाल संखवार लखीनपुर खीरी में दरोगा पद पर तैनात है।

आरोपी के दरोगा पुत्र होने के कारण परिवार उसकी हरकतों को नजर अंदाज कर रहा था। इधर छात्रा मामले को लेकर लगातार तनाव में रहती थी। गुरुवार शाम को जब छात्रा घर पर अकेली थी तब आरोपी उसके घर आ धमका और उसे बुरी नियत से दबोच लिया। मदद के लिए शोर मचाने पर दीतेश मौके से भाग निकला। देर शाम को जब लड़की की मां और भाई घर पर वापस आए तो उसने दोनों को आपीबीती बताई। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास और अन्य धाराओं में चकेरी थाने में मामला दर्ज कर लिया गया। इधर घटना से आहत युवती शुक्रवार को घर पर अकेले थी उसने कंुडे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। दोपहर में भाई के घर लौटने पर परिवार वालों को घटना का पता चला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टामार्टम के लिए भेज दिया। चकेरी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

चकेरी इंस्पेक्टर राजीव द्विवेदी के मुताबिक भाई के पीटने की बात भी सामने आई है। जो तहरीर मिली थी उसपर एफआईआर दर्ज है और कार्रवाई की जा रही है। जरुरत पड़ने पर उसमें आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की धारा भी जोड़ दी जाएगी।

बॉस्केटबाल की बेहतरीन खिलाड़ी थी आरजू
पढ़ाई के अलावा आरजू एक बेहतरीन बॉस्केटबाल प्लेयर भी थी। हाल में ही वह स्कूल की तरफ से नेशनल लेवल पर बॉस्केटबाल खेलकर आई थी।

पिता के बाद बेटी ने भी लगाई फांसी 
आरजू के पिता ने भी कुछ वर्ष पहले किन्हीं व्यक्तिगत कारणों के चलते फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी। पहले पति और अब बेटी को खोने के चलते मां का रो-रो कर बुरा हाल था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें