फोटो गैलरी

Hindi Newsसम्भल में मस्जिद का ताला प्रशासन ने खुलवाया, छावनी बना शहर

सम्भल में मस्जिद का ताला प्रशासन ने खुलवाया, छावनी बना शहर

संभल शहर की विवादित मस्जिद का ताला प्रशासन ने आज खोल दिया।मगर प्रकरण में हुए बवाल से सबक लेते हुए प्रशासन ने शहर को छावनी में तब्दील कर दिया। डीएम और एसपी भी संभल में मौजूद रहकर हालात पर पैनी निगाह...

सम्भल में मस्जिद का ताला प्रशासन ने खुलवाया, छावनी बना शहर
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 29 Apr 2016 01:18 PM
ऐप पर पढ़ें

संभल शहर की विवादित मस्जिद का ताला प्रशासन ने आज खोल दिया।मगर प्रकरण में हुए बवाल से सबक लेते हुए प्रशासन ने शहर को छावनी में तब्दील कर दिया। डीएम और एसपी भी संभल में मौजूद रहकर हालात पर पैनी निगाह बनाये हुए हैं।

खवास खाँ सराय की नशीला मस्जिद की इमामत को लेकर चार दिन पहले सुन्नी वा देवबंदी मसलक के मुसलमानो में टकराव हो गया था। पथराव फायरिंग हुई तो पुलिस ने मुश्किल से हालात पर काबू पाया था। उसी वक़्त मस्जिद को सील कर प्रशासन ने ताला लगा दिया था। मगर सुन्नी मुसलमानो ने मस्जिद पर ताले का विरोध कर सड़क पर उतरने की चेतावनी दी थी। शुक्रवार को सुन्नी मुसलमानो के आंदोलन की भनक लगने के बाद प्रशासन ने आननफानन में मस्जिद का ताला खुलवा दिया है। पुलिस प्रशासन मामले की सम्वेदनशीलता को देखते हुए सतर्क है और हालत पर नजर बनाये हुए है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें