फोटो गैलरी

Hindi Newsसांसद वरुण ने गरीबों को दी सौगात, 28 परिवारों को सौंपी आवास की चाबी

सांसद वरुण ने गरीबों को दी सौगात, 28 परिवारों को सौंपी आवास की चाबी

भारतीय जनता पार्टी के सांसद वरुण गांधी मंगलवार को चार्टर प्लेन से अपने संसदीय क्षेत्र सुलतानपुर पहुंचे। उन्होंने पहले से चयनित 28 परिवारों को अपने वेतन से बने आवास की चाबी सौंपी। उन्होंने किसानों की...

सांसद वरुण ने गरीबों को दी सौगात, 28 परिवारों को सौंपी आवास की चाबी
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 18 Oct 2016 03:43 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय जनता पार्टी के सांसद वरुण गांधी मंगलवार को चार्टर प्लेन से अपने संसदीय क्षेत्र सुलतानपुर पहुंचे। उन्होंने पहले से चयनित 28 परिवारों को अपने वेतन से बने आवास की चाबी सौंपी। उन्होंने किसानों की बदहाली का मुद्दा भी उठाया।

वरुण गांधी को अमहट हवाई पट्टी पर चार्टर प्लेन से सुबह साढ़े नौ बजे पहुंचना था, पर आधे घण्टे विलंब से करीब 10 बजे वह पहुंचे। यहां से वे सीधे लंभुआ तहसील के दोमुंहा गए। जहां बेला मोहन और सैतापुर सराय गांव के निर्धन व्यक्तियों को अपनी सांसद निधि से बने आवास की चाबी सौंपी।

3,360 किसानों का कर्ज जमा किया

इस दौरान एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने किसानों के बदहाल जीवन को सुधारने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कर्ज में डूबे 3,360 किसानों का 18 करोड़ रुपए जमा कर कर्ज मुक्त करने का काम उन्होंने किया है।

निर्बल लोगों को आवास देने का लक्ष्य

सांसद वरुण गांधी ने कहा कि अब युवक जागरूक हो गया है। उन्होंने कहा कि आठ मई 2015 से शुरू किए इस अभियान को वह जारी रखेंगे। अगले एक वर्ष में उत्तर प्रदेश में पांच हजार निर्बल लोगों को आवास का वितरण करने का उनका लक्ष्य है। वहीं सुल्तानपुर में 100 मकान दिए जाने हैं।

सड़कों का किया लोकार्पण

उन्होंने प्रधानमंत्री सड़क योजना से 55 करोड़ 92 लाख 32 हजार रुपए से निर्मित 159.20 किमी लम्बी 19 सड़कों का लोकार्पण भी किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू, करुण शंकर द्विवेदी, सुशील त्रिपाठी, ओम प्रकाश बजरंगी, देवमणि दुबे और डॉ. सीताशरण भी आदि रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें