फोटो गैलरी

Hindi Newsवार: अखिलेश बोले, नकली देशभक्त है भाजपा, हमसे चिढ़ी हुई है

वार: अखिलेश बोले, नकली देशभक्त है भाजपा, हमसे चिढ़ी हुई है

समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को याद करते हुए भाजपा को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा है कि कुछ नकली देशभक्त हमें समझाने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा की जनकल्याण में...

वार: अखिलेश बोले, नकली देशभक्त है भाजपा, हमसे चिढ़ी हुई है
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 18 Apr 2017 08:12 AM
ऐप पर पढ़ें

समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को याद करते हुए भाजपा को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा है कि कुछ नकली देशभक्त हमें समझाने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा की जनकल्याण में कोई रूचि नहीं है। इस सरकार ने तो 55 लाख गरीब महिलाओं की पेंशन ही बंद कर दी। 

अखिलेश ने यह बात सोमवार को पार्टी दफ्तर में चंद्रशेखर जयंती समारोह में कही। अखिलेश ने कहा कि भाजपा में गरीबों के प्रति संवेदनशीलता नहीं है। नई सरकार समाजवादी सरकार के कार्यों से चिढ़ी हुई है। भाजपा सरकार कुछ नया करके तो दिखाएं। 

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश ने कहा कि अब चूंकि चंद्रशेखर बलिया के एक गांव से प्रधानमंत्री पद तक पहुंचे। हमेशा उन्होंने गांवों,किसानों व गरीबों के लिए संघर्ष किया। राष्ट्रहित उनकी प्राथमिकता में था। समाजवादी संतुलित विकास और विशेष अवसर के सिद्धांत के पक्षधर रहे हैं। जयंती समारोह में अहमद हसन, कुंवर रेवती रमर्ण सिंह, राजेंद्र चौधरी, एसआरएस यादव, राममूर्ति वर्मा, उदयवीर्र सिंह, नितिन अग्रवाल, जयशंकर पाण्डेय आदि उपस्थित रहे। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें