फोटो गैलरी

Hindi Newsगंगा सप्तमी पर चलेगा स्वच्छता अभियान: बिष्ट

गंगा सप्तमी पर चलेगा स्वच्छता अभियान: बिष्ट

गंगा विचार मंच के प्रदेश संयोजक लोकेन्द्र बिष्ट ने कहा कि आगामी दो मई के दिन गंगा सप्तमी को पूरे देश में गंगा स्वच्छता संकल्प दिवस के रूप में मनाया जायेगा। इस दिन केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री उमा...

गंगा सप्तमी पर चलेगा स्वच्छता अभियान: बिष्ट
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 30 Apr 2017 03:30 PM
ऐप पर पढ़ें

गंगा विचार मंच के प्रदेश संयोजक लोकेन्द्र बिष्ट ने कहा कि आगामी दो मई के दिन गंगा सप्तमी को पूरे देश में गंगा स्वच्छता संकल्प दिवस के रूप में मनाया जायेगा। इस दिन केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती की अध्यक्षता में देवप्रयाग व श्रीनगर गढ़वाल के विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता कार्यक्रम होंगे। रविवार को पत्रकार वार्ता में प्रदेश संयोजक लोकेन्द्र बिष्ट ने बताया कि आगामी दो मई को गंगा सप्तमी पर केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती श्रीनगर के दौरे पर रहेंगी। इसमें तय कार्यक्रम के अनुसार वह देवप्रयाग के पौड़ी पुल स्थित पर स्वच्छता अभियान चलायेंगी। दोपहर बाद नगर पालिका सभागार देवप्रयाग में गंगा स्वच्छता पर आयोजित गोष्ठी में हिस्सा लेंगी। कहा कि इसके बाद उमा भारती श्रीनगर के नौथाणा पुल के पास अलकनंदा, नर्सरी रोड के स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगी। कहा कि कार्यक्रम में प्रदेश के कबीना मंत्री धन सिंह रावत, देव प्रयाग के विधायक विनोद कंडारी और भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें