चौटाला को मिली छह हफ्ते की जमानत
IPL स्पॉट फिक्सिंग मामले में विंदू दारा सिंह गिरफ्तार चेन्नई में सट्टेबाजी मामले में प्रमुख आरोपी गिरफ्तार आइगेट ने यौन उत्पीड़न केस में CEO को किया बर्खास्त इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की राजेश तलवार की याचिका भारत-चीन सीमा संबंधी मुद्दों का समाधान खोजने में सक्षम IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
अवध की सरजमीं पर पड़ेंगे वोट
लखनऊ, विशेष संवाददाता
First Published:18-02-12 11:28 PM
प्रदेश विधानसभा के लिए शुरू हुआ चुनावी संघर्ष का चक्र 170 विधानसभा क्षेत्रों को पार करके अब अवध और बुन्देलखण्ड की सरजमीं पर पहुंच गया है। लखनऊ सहित सभी 11 जिलों में रविवार के मतदान को लेकर होली सा सुरूर है।
रविवार छुट्टी का दिन होता है लेकिन लोग तैयार हैं कि इस बार छुट्टी नहीं, इसे मतदान का दिन बनाएंगे क्योंकि यह वोट डालने के संकल्प को पूरा करने का दिन है। सबेरे सात बजे से शाम पांच बजे तक चलने वाले मतदान के लिए चुनाव आयोग द्वारा मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। माना जा रहा है कि बीते तीन चरणों की तरह इसमें भी वोटर बड़ी संख्या में वेट डालने निकलेंगे।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्हा ने बताया कि इस चरण के चुनाव के लिए 18 हजार 609 पोलिंग पार्टियां मतदान केन्द्रों पहुंच गई हैं। इस चरण में एक करोड़ 74 लाख से अधिक मतदाता रविवार को अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 22 विधानसभा क्षेत्र ऐसे हैं जहां दो-दो बैलेटिंग यूनिट का प्रयोग होगा।
इस चरण में 967 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें 875 पुरुष, 91 महिला तथा एक अन्य उम्मीदवार हैं। जो प्रमुख प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, उनमें कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी, केन्द्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी लुइस खुर्शीद के अलावा रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया, पूर्व मंत्री सपा के अशोक बाजपेयी, प्रदेश सरकार के मंत्री नकुल दुबे, अब्दुल मन्नान, अयोध्या पाल आदि शामिल हैं। निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए केन्द्रीय बलों ने राजधानी लखनऊ सहित अवध के तमाम इलाकों में डेरा डाल दिया है।

00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल