ब्रेकिंग
प्रधानमंत्री ने पूछा कि क्या छत्तीसगढ़ सरकार को तुरंत और केंद्रीय बलों की जरूरत है।कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने छत्तीसगढ में पार्टी कार्यकर्ताओं पर नक्सलियों के हमले को लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला करार दिया।प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह से नक्सली हमले को लेकर बातचीत की।
उप्र में जनमत सर्वेक्षण के प्रकाशन पर रोक
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:07-02-12 08:44 PM
निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के पहले चरण के मतदान के मद्देनजर जनमत सर्वेक्षण के प्रकाशन पर बुधवार शाम पांच बजे तक रोक लगा दी है।
आयोग के बयान के मुताबिक सोमवार शाम पांच बजे से प्रभाव में आया यह प्रतिबंध प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया दोनों पर लागू होगा।
इसके साथ ही आयोग ने मतदान बाद के जनमत सर्वेक्षणों पर सभी चरणों पर प्रतिबंध लगाया है। राज्य में सात चरणों का मतदान तीन मार्च को शाम पांच बजे समाप्त होगा।
ज्ञात हो कि चुनाव के प्रथम चरण के तहत राज्य की 403 सीटों वाली विधानसभा के लिए 55 सीटों पर मतदान बुधवार को होगा।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल




ई-मेल
