फोटो गैलरी

Hindi Newsपढ़िए मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार क्या बोले योगी आदित्यनाथ...

पढ़िए मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार क्या बोले योगी आदित्यनाथ...

...

लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 20 Mar 2017 07:25 AM

 

- राज्य को विकास और खुशहाली की राह पर लेकर जाएंगे।

- प्रदेश में अधिकतर आबादी ग्रामीण इलाकों में रहती है और यह आबादी खेती पर निर्भर है। खेतीहर मजदूर के विकास पर ध्यान दिया जाएगा।

- महिलाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण और सम्मान के लिए कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे।

- सरकारी नौकरी की भर्ती को पारदर्शी बनाया जाएगा।

- प्रदेश के युवाओं के लिए कौशल विकास का काम करेंगे।

- खेती करने वालों के लिए सुविधाओं को बढ़ाएंगे, कृषि को विकास का आधार बनाएंगे।

- प्रदेश में शिक्षा और युवाओं के लिए रोजगार के लिए काम करेगी सरकार।

- इसके लिए शासन-प्रशासन को संवेदनशील और जवाबदेही बनाएंगे।

- केंद्र में मोदी जी के नेतृत्व में सबका साथ-सबका विकास के एजेंडे का अनुसरण करेंगे।

- गरीब दलितों के लिए काम किया जाएगा।

- समाज के सभी वर्गों के लिए काम करेंगे।

- लोक कल्याण संकल्प पत्र में किए गए सभी वादे पूरे किए जाएंगे।

- प्रदेश की जनता को आश्वस्त करना चाहते हैं, यह सरकार प्रदेश को विकास के रास्ते पर लाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

- यूपी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मभूमि और कर्मभूमि है, हम उनके अंत्योदय के सपने को पूरा करेंगे। 
 

मोहसिन योगी टीम का मुस्लिम चेहरा, राजनाथ के बेटे को नहीं मिली जगह

पढ़िए मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार क्या बोले योगी आदित्यनाथ...2 / 2

पढ़िए मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार क्या बोले योगी आदित्यनाथ...

अगला लेख पढ़ें
अगला लेख