फोटो गैलरी

Hindi NewsVIP उम्मीदवार: एक राजा की दो रानियों से लेकर झोपड़ी में रहने वाले मंत्री तक

VIP उम्मीदवार: एक राजा की दो रानियों से लेकर झोपड़ी में रहने वाले मंत्री तक

यूपी विधानसभा चुनाव के पांचवे चरण का मतदान सोमवार को प्रदेश के 11 जिलों की 51 सीटों पर सुबह सात बजे शुरू हो गया। इसी चरण में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में

लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 27 Feb 2017 07:44 AM

यूपी विधानसभा चुनाव के पांचवे चरण का मतदान सोमवार को प्रदेश के 11 जिलों की 51 सीटों पर सुबह सात बजे शुरू हो गया। इसी चरण में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में भी वोटिंग हो रही है। इस बार अमेठी सीट से लड़ाई काफी दिलचस्प है। यहां से गरिमा सिंह और अमिता सिंह चुनाव मैदान में हैं।

इसके अलावा इसी तरह पांचवे चरण में ही बहराइच जिले की विधानसभा सीटों पर भी वोटिंग हो रही है। बहराइच के बलहा से विधायक और यूपी सरकार में मंत्री बंशीधर बौद्ध पर नजर होगी। वे अपनी सादगी के चलते चर्चा में रहते हैं। आज livehindustan.com पांचवे चरण के वीआईपी उम्मीदवारों के बारे में बताने जा रहा है।

अमिता सिंह/ गरिमा सिंह 

यूपी के अमेठी में इस बार लड़ाई काफी दिलचस्प है। इसकी वजह यहां से एक राजा की दो रानियों के मैदान में होने से है। इन दोनों का नाम अमिता सिंह और गरिमा सिंह है। संजय सिंह की पहली पत्नी गरिमा सिंह बीजेपी के टिकट से चुनाव लड़ रही हैं। वहीं, कांग्रेस की ओर से अमिता सिंह चुनाव लड़ेंगी। पांचवे चरण में इन दोनों की विधानसभा सीट पर नजरें रहेंगी।

यूपी चुनाव से जुडी हर खबर बस एक क्लिक पर

VIP उम्मीदवार: एक राजा की दो रानियों से लेकर झोपड़ी में रहने वाले मंत्री तक1 / 4

VIP उम्मीदवार: एक राजा की दो रानियों से लेकर झोपड़ी में रहने वाले मंत्री तक

बंशीधर बौद्ध

बंशीधर बौद्ध साल 2014 के उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की ओर से विधायक चुने गए थे। विधायक और मंत्री बने बंशीधर के पास न तो पक्का मकान है और न ही उनके खाते में बहुत पैसा जमा है। वे अपनी सादगी को लेकर काफी चर्चा में रहे हैं। बंशीधर वर्ष 2015 में सीएम अखिलेश यादव के कैबिनेट मंत्री बनाए गए थे। अखिलेश यादव ने उन्हें समाज कल्याण का राज्य मंत्री बनाया था। 

बंशीधर बौद्ध राजनीति में आने से पहले पंक्चर बनाने का काम करते थे। वे इसी से अपने परिवार का गुजारा करते थे। वहीं, इसके अलावा उन्होंने सेंट्रल स्टेट फार्म की चौकीदारी भी की थी। विधायक बनने के बाद भी बंशीधर बेहद सादगी से जीवन जीते हैं। बात करें बंशीधर बौद्ध के परिवार की तो उनकी तीन बेटियां और पांच बेटे हैं। इनमें से दो बच्चे लखनऊ में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। वहीं, नौकरी की तलाश भी कर रहे हैं। बंशीधर के बड़े भाई का परिवार भी उनके साथ ही रहता है।

विनोद सिंह उर्फ पंडित सिंह 

समाजवादी पार्टी नेता विनोद सिंह गोंडा जिले से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्हें सपा ने तरबगंज से पार्टी उम्मीदवार बनाया है। उनके सामने बीजेपी के प्रेमनारायण सिंह और बीएसपी के इंद्र बहादुर सिंह चुनाव लड़ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: वो कहते हैं बिजली नहीं आती, मैं कहता हूं तार पकड़ कर दिखा दो: अखिलेश

VIP उम्मीदवार: एक राजा की दो रानियों से लेकर झोपड़ी में रहने वाले मंत्री तक2 / 4

VIP उम्मीदवार: एक राजा की दो रानियों से लेकर झोपड़ी में रहने वाले मंत्री तक

माता प्रसाद पांडे

31 दिसंबर, 1942 में जन्में माता प्रसाद पांडे समाजवादी पार्टी विधायक हैं। इसके साथ ही विधानसभा अध्यक्ष हैं। माता प्रसाद पांडे इस बार भी इटवा से चुनाव लड़ रहे हैं। वे लगातार तीन बार से विधायक रहे हैं। इस बार भी उनपर लोगों की निगाहें रहेंगी। 

रामअचल राजभर

यूपी के अकबरपुर से चुनाव लड़ रहे रामअचल राजभर बीएसपी के यूपी प्रदेश अध्यक्ष हैं। इस बार उनके सामने बीजेपी के चंद्रप्रकाश वर्मा और समाजवादी पार्टी से राममूर्ति वर्मा चुनाव लड़ रहे हैं।

यासर शाह

समाजवादी पार्टी नेता यासर शाह की सीट पर वीआईपी मानी जा रही है। यासर शाह मटेरा से चुनाव मैदान में हैं। उन्हें सीएम अखिलेश यादव का करीबी नेता बताया जाता है। वे समाजवादी पार्टी की सरकार में कैबिनेट मंत्री भी हैं।

VIP उम्मीदवार: एक राजा की दो रानियों से लेकर झोपड़ी में रहने वाले मंत्री तक3 / 4

VIP उम्मीदवार: एक राजा की दो रानियों से लेकर झोपड़ी में रहने वाले मंत्री तक

गायत्री प्रजापति

गायत्री प्रजापति अमेठी सीट से सपा उम्मीदवार हैं। यह एक ऐसी सीट है, जहां पर सपा-कांग्रेस के बीच गठबंधन नहीं है। इस सीट पर दोनों के उम्मीदवार मैदान में हैं। कांग्रेस से अमिता सिंह चुनाव लड़ रह हैं। गायत्री प्रजापति के सामने कांग्रेस से अमिता सिंह और बीजेपी से गरिमा सिंह लड़ रही हैं।

प्रतीक सिंह

प्रतीक सिंह बाहुबली विधायक बृजभूषण शरण सिंह के बेटे हैं। उन्हें बीजेपी ने गोंडा सीट से टिकट दिया है। बृजभूषण शरण सिंह बीजेपी से ही कैसरगंज की सीट से सांसद हैं। प्रतीक ने ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न से पढ़ाई की है।

VIP उम्मीदवार: एक राजा की दो रानियों से लेकर झोपड़ी में रहने वाले मंत्री तक4 / 4

VIP उम्मीदवार: एक राजा की दो रानियों से लेकर झोपड़ी में रहने वाले मंत्री तक

अगला लेख पढ़ें
अगला लेख