फोटो गैलरी

Hindi News'मोदी लहर' के साथ यूपी में लौट रही बीजेपी, ये हो सकते हैं मुख्यमंत्री

'मोदी लहर' के साथ यूपी में लौट रही बीजेपी, ये हो सकते हैं मुख्यमंत्री

यूपी विधानसभा चुनाव के शुरूआती रूझानों में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। दोपहर एक बजे तक बीजेपी तीन सौ से अधिक सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, दूसरे स्थान पर...

'मोदी लहर' के साथ यूपी में लौट रही बीजेपी, ये हो सकते हैं मुख्यमंत्री
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 11 Mar 2017 01:22 PM
ऐप पर पढ़ें

यूपी विधानसभा चुनाव के शुरूआती रूझानों में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। दोपहर एक बजे तक बीजेपी तीन सौ से अधिक सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, दूसरे स्थान पर सपा-कांग्रेस गठबंधन और तीसरे पर बहुजन समाज पार्टी चल रही है।

यूपी में पहली बार ऐसा हो रहा है, जब किसी पार्टी को इतनी अधिक सीटें मिली हों। इससे पहले सबसे ज्यादा सीटें यूपी में बीजेपी को साल 1991 में मिली थी। यूपी में 'मोदी लहर' से मिली प्रचंड जीत के बाद अब इसपर चर्चा होने लगी है कि प्रदेश में बीजेपी के सीएम पद के दावेदार कौन-कौन हो सकते हैं। यहां हम आपको ऐसे ही कुछ नामों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके मुख्यमंत्री बनने की चर्चाएं चल रही है।

ये भी पढ़ें: यूपी रिजल्ट: मुस्लिम बहुल देवबंद सीट पर बीजेपी की जीत, रुझानों में 300 पार

दिनेश शर्मा

भारतीय जनता पार्टी के साथ-साथ राजनैतिक विश्लेषकों में भी इस बात की चर्चा है कि यूपी में बीजेपी की ओर से दिनेश शर्मा मुख्यमंत्री बन सकते हैं। दिनेश शर्मा लखनऊ के मेयर हैं और साथ ही साथ पार्टी उन्हें पीएम मोदी के राज्य गुजरात का प्रभारी भी बना चुकी है। वहीं, नवंबर 2014 में दिनेश शर्मा को बीजेपी का राष्ट्रीय सदस्यता अभियान का प्रभारी भी बनाया गया था। इस अभियान के बाद बीजेपी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी थी।

राजनाथ सिंह

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह को लेकर भी चर्चाएं हैं कि वे प्रदेश के मुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं। वर्तमान समय में राजनाथ सिंह केंद्रीय गृहमंत्री हैं।

मनोज सिन्हा

रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने इस यूपी चुनाव के दौरान काफी प्रचार किया है। उन्होंने पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में अहम भूमिका निभाई थी। इसके अलावा मनोज सिन्हा के पूर्वांचल से आने की वजह से भी उनके मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल होने की संभावनाएं अधिक हैं।

केशव प्रसाद मौर्य

भारतीय जनता पार्टी ने केशव प्रसाद मौर्य को यूपी की कमान कुछ साल पहले सौंपी थी। यूपी में उन्हें मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। मालूम हो कि महाराष्ट्र में भी पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री बनाया था।

योगी आदित्यनाथ

भारतीय जनता पार्टी के फायरब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ ने इस चुनाव में काफी प्रचार किया है। हालांकि, वे हमेशा ही कहते रहे हैं कि पार्टी जिसे मुख्यमंत्री बनाएगी, वो ही यूपी का सीएम बनेगा। बीजेपी ने उन्हें इस चुनाव में स्टार प्रचारक भी बनाया था। योगी आदित्यनाथ भी प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में एक हैं।

यूपी चुनाव से जुड़ी हर खबर बस एक क्लिक पर
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें