फोटो गैलरी

Hindi Newsदामाद के लिए यूपी के चुनावी मैदान में प्रचार के लिए उतरेंगे लालू

दामाद के लिए यूपी के चुनावी मैदान में प्रचार के लिए उतरेंगे लालू

राजद प्रमुख लालू प्रसाद उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार की शुरुआत अपने दामाद और सपा प्रत्याशी राहुल यादव के क्षेत्र से आठ फरवरी को करेंगे। उस दिन वह अपने दामाद के क्षेत्र सिकंदराबाद में तीन सभाएं...

दामाद के लिए यूपी के चुनावी मैदान में प्रचार के लिए उतरेंगे लालू
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 06 Feb 2017 01:36 PM
ऐप पर पढ़ें

राजद प्रमुख लालू प्रसाद उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार की शुरुआत अपने दामाद और सपा प्रत्याशी राहुल यादव के क्षेत्र से आठ फरवरी को करेंगे। उस दिन वह अपने दामाद के क्षेत्र सिकंदराबाद में तीन सभाएं करेंगे।

प्रसाद ने रविवार को कहा कि आगे भी वह चुनाव प्रचार में जाएंगे। उनका दूसरा कार्यक्रम सीएम अखिलेश यादव जरूरत के अनुसार तय करेंगे। अपने आवास पर प्रेस से बातचीत में उन्होंने कहा कि यूपी में विधानसभा नहीं देश का चुनाव है। इसमें भाजपा का सफाया होना भी तय है। गोवा और पंजाब की तरह यूपी में भी भाजपा का सफाया होगा। बिहार ने भाजपा को सबक सिखाया है। बची-खुची ताकत को यूपी खत्म कर देगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मधुबनी पेंटिंग की कलाकार बौआ देवी के चित्र कमल में रंग भरने के साथ ही उन्होंने उसका रंग बदल दिया।

अमित शाह को राजनीति की जानकारी नहीं : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से संबंधित प्रश्न पर प्रसाद ने कहा कि उन्हें (शाह) तो राजनीति की कोई जानकारी ही नहीं है। आरक्षण में जब धार्मिक आधार है ही नहीं तो इसकी चर्चा क्यों कर रहे हैं। आरक्षण के मामले में पकड़े गए तो अब धार्मिक आधार की चर्चा करने लगे हैं। नरेन्द्र मोदी भारत के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जैसे साबित हो रहे हैं।

ट्रंप के निर्णय पर कोर्ट ने रोक लगा दी है। अब मोदी की भी कुर्सी जाने वाली है। एक भी वादा पीएम ने पूरा नहीं किया। नोटबंदी की वजह से कितने लोग तबाह हो गये। बजट भी एकदम फालतू है। देश की विकास के लिए काम नहीं हो रहा है। श्री प्रसाद ने कहा कि कौशल विकास के नाम पर केन्द्र लोगों को बढ़ई और लोहार बना रहा है। इससे कुछ होने वाला नहीं है। व्यापारी बुरी तरह से परेशान हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें