फोटो गैलरी

Hindi Newsआज अखलाख के बिसाहड़ा गांव में चुनावी रैली संबोधित करेंगे राजनाथ सिंह

आज अखलाख के बिसाहड़ा गांव में चुनावी रैली संबोधित करेंगे राजनाथ सिंह

तीन दिन बाद पश्चिमी यूपी में चुनाव होने वाले हैं जिसको लेकर सारी पार्टियां धुआंधार प्रचार में जुटी हुई हैं। वोट के लिए हर कार्ड खेला जा रहा है। बीजेपी पर हिंदू-मुस्लिम कर वोट बंटोरने का आरोप लग रहा...

आज अखलाख के बिसाहड़ा गांव में चुनावी रैली संबोधित करेंगे राजनाथ सिंह
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 08 Feb 2017 07:26 AM
ऐप पर पढ़ें

तीन दिन बाद पश्चिमी यूपी में चुनाव होने वाले हैं जिसको लेकर सारी पार्टियां धुआंधार प्रचार में जुटी हुई हैं। वोट के लिए हर कार्ड खेला जा रहा है। बीजेपी पर हिंदू-मुस्लिम कर वोट बंटोरने का आरोप लग रहा है। इस बीच आज गृह मंत्री राजनाथ सिंह अखलाख के गांव में रैली करने वाले हैं।

केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह अखलाख के गांव बिसाहड़ा के अलावा आगरा, अलीगढ, और बुलंदशहर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। आज शाम करीब 4 बजे दादरी के बिसाहड़ा गांव में राजनाथ सिंह की रैली करेंगे।

इसके अलावा भाजपा के कई और दिग्गज आज अलग-अलग जगह चुनावी रैली संबोधित करेंगे। चुनाव प्रचार अभियान के तहत बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व पार्टी के फायर ब्रांड सांसद योगी आदित्य नाथ समेत अन्य केन्द्रीय मंत्रियों और पार्टी पदाधिकारियों की कई जिलों में चुनावी सभा होगी। भारतीय जनता के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बुधवार को हाथरस, रामपुर और बागवत में चुनावी सभा करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य बदायूं और बरेली में चुनावी बिगुल फूंकेगे। केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र देवरिया में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा एवं पार्टी के प्रत्याशी सूर्य प्रताप शाही की नामांकन सभा में उपस्थित रहेंगे। भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य मेरठ, बरेली एवं शाहजहांपुर जिलों में जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे। केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान हापुड़, बुलंदशहर तथा मथुरा में जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे। सांसद योगी आदित्यनाथ मैनपुरी, एटा, मथुरा एवं मुजफ्फरनगर में जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे। केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल आगरा तथा अलीगढ.में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में शिरकत करेंगे।

केन्द्रीय मंत्री रामकृपाल यादव मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र में सभा करेंगे। केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति श्रावस्ती में भाजपा प्रत्याशियों की नामांकन सभा को सम्बोधित करेंगीं। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सांसद राजवीर सिंह बरेली में तथा कासगंज में जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे। वह आगरा के फतेहपुर सीकरी में भी सभा करेगें। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त दादरी विधानसभा में सभा को सम्बोधित करेंगे। भाजपा सांसद कंवर सिंह तंवर अमरोहा में सभा करेंगे। इसके अलावा अन्य नेता भी विभिन्न स्थानों पर सभा करेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें