फोटो गैलरी

Hindi Newsनेहरू के गढ़ में अब केशव के काम की होगी परीक्षा

नेहरू के गढ़ में अब केशव के काम की होगी परीक्षा

गंगा-जमुना-सरस्वती के संगम की नगरी प्रयाग से लगा हुआ फूलपुर संसदीय क्षेत्र कहने को तो इलाहाबाद का ग्रामीण क्षेत्र है लेकिन इसकी दो सीटें तो इलाहाबाद नगर की हैं। देश के पहले पीएम जवाहर लाल नेहरू ने...

नेहरू के गढ़ में अब केशव के काम की होगी परीक्षा
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 14 Feb 2017 08:15 AM
ऐप पर पढ़ें

गंगा-जमुना-सरस्वती के संगम की नगरी प्रयाग से लगा हुआ फूलपुर संसदीय क्षेत्र कहने को तो इलाहाबाद का ग्रामीण क्षेत्र है लेकिन इसकी दो सीटें तो इलाहाबाद नगर की हैं। देश के पहले पीएम जवाहर लाल नेहरू ने इसी संसदीय क्षेत्र से चुनाव जीता।

पहली बार फहराया भाजपा का परचम 
अब इस संसदीय क्षेत्र के इतिहास में पहली बार भाजपा के प्रत्याशी केशव प्रसाद मौर्य ने 'कमल' खिलाया। पिछले चुनाव में इलाहाबाद की  सिराथू विधानसभा सीट से एमएलए रहे मौर्य  को जब इस ससंदीय क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया गया तो उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी सपा के धर्मराज पटेल को 3 लाख से अधिक वोटों से हराया। इस चुनाव में अब भले ही केशव प्रसाद मौर्य चुनाव मैदान में नहीं हैं लेकिन उनकी प्रतिष्ठा दांव पर है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद वैसे तो पूरे प्रदेश में उनकी साख की परीक्षा होगी लेकिन इस संसदीय सीट पर जीत का चरचम बरकरार रखना अहम माना जा रहा है। वह प्रदेश में अति पिछड़ा वर्ग का चेहरा बन कर उभरे हैं और उनकी पार्टी ने इस बार ओबीसी वोट को हासिल करने की जोड़-जुगत पर संजीदगी से अमल किया है। पीएम नरेन्द्र  मोदी अपने भाषणों में इन्हें युवा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में संबोधित करते हैं।
 
विधानसभा क्षेत्र-
-फाफामऊ, सोरांव, फूलपुर, इलाहाबाद (पश्चिम) और इलाहाबाद (उत्तर) 
-2014 में कुल मतदाता: 19 लाख 13 हजार 275 
-लिंग: पुरुष 51 % और महिलाए 49 %
-साक्षरता दर-70 % पुरुष व 49 %स्त्री

विभिन्न सीटों  का इतिहास
-1962 में पंडित नेहरू ने डा. राम मनोहर लोहिया को हराया
-विजय लक्ष्मी पंडित दो बार  चुनाव जीतीं। 
-वीपी सिंह कांग्रेस से और सपा में 'छोटे लोहिया' जनेश्वर मिश्र ने भी एक बार जीत दर्ज की। 
-पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा की पत्नी कमला बहुगुणा भी भारतीय लोकदल से जीतीं। 
-माफिया अतीक अहमद ने सपा के टिकट पर 2004 में संसद पहुंचे।

विकास कार्य
मौर्य का दावा है कि ने उन्होंने अपने महत्व को समझते हुए केन्द्रीय मंत्रियों तक अपनी पहुंच का इस्तेमाल अपने संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए किया। पिछले पौने तीन साल में संसदीय क्षेत्र में कई खास काम कराए।

-फाफामऊ में गंगा नदी पर 6 लेन पुल का निर्माण कार्य शुरू कराया
-फूलपुर रेलवे क्र्रांसग पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण
-इलाहाबाद में हवाई अड्डे के अपग्रेडेशन के लिए धन की मंजूरी
-इलाहाबाद से मुगलसराय के बीच तीसरी रेल लाइन बिछाने का काम
-इलाहाबाद-वाराणसी होते हुए छपरा रेल मार्ग का विद्युतीकरण एवं दोहरीकरण का काम
-प्रयागघाट टर्मिनल रेलवे स्टेशन के लिए धन की मंजूरी
-इलाहाबाद-गोरखपुर राजमार्ग को नेशनल हाईवे के रूप में मंजूरी कराकर निर्माण कार्य शुरू कराया
-इलाहाबाद-लखनऊ नेशनल हाईवे को 4 लेन की मंजूरी
-599 करोड़ की लागत से एनएच-96 पर इलाहाबाद बाईपास व इलाहाबाद से मध्य प्रदेश सीमा तक फोरलेन का

निर्माण
-इलाहाबाद में 120 करोड़ रुपए की  लागत से स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट का ऐलान
-मोतीलाल नेहरू मेडिकल कालेज में 150 करोड़ की लागत से सुपर स्पेशयालिटी ब्लॉक का शिलान्यास

फूलपुर संसदीय सीट 
विस क्षेत्र      पहला     दूसरा      तीसरा 
फाफामऊ     भाजपा    बसपा        सपा 
सोरांव  सु.    भाजपा   सपा       बसपा 
फूलपुर         भाजपा   सपा       बसपा 
इलाहाबाद प.  भाजपा   सपा       बसपा 
इलाहाबाद उ.  भाजपा   कांग्रेस    बसपा 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें