फोटो गैलरी

Hindi Newsशॉपिंग के लिए ये है धनतेरस का शुभ मुहूर्त, जानिए किस राशि के लोग क्या खरीदें

शॉपिंग के लिए ये है धनतेरस का शुभ मुहूर्त, जानिए किस राशि के लोग क्या खरीदें

धनतेरस कल है लेकिन इसका शुभ मुहूर्त आज शाम से ही शुरू हो गया है। धनतेरस से ही दिवाली के पांच दिवसीय पर्व का आगाज़ हो जाता है। निर्णय-सिन्धु और स्कन्द पुराण के मुताबिक कार्तिक मास की त्रयोदशी को शाम के...

शॉपिंग के लिए ये है धनतेरस का शुभ मुहूर्त, जानिए किस राशि के लोग क्या खरीदें
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 29 Oct 2016 07:55 AM
ऐप पर पढ़ें

धनतेरस कल है लेकिन इसका शुभ मुहूर्त आज शाम से ही शुरू हो गया है। धनतेरस से ही दिवाली के पांच दिवसीय पर्व का आगाज़ हो जाता है। निर्णय-सिन्धु और स्कन्द पुराण के मुताबिक कार्तिक मास की त्रयोदशी को शाम के समय घर के मुख्य दरवाज़े पर दीपक जलाकर रखना चाहिए। आज Livehindustan.com आपको बता रहा है कि धनतेरस पर कब है खरीदारी का शुभ मुहूर्त:

जानिए कब से है धनतेरस का मुहूर्त, कैसे करनी होगी पूजा

धनतेरस पर ये हैं खरीदारी के शुभ मुहूर्त
धनतेरस इस साल 28 अक्टूबर के दिन यानी शुक्रवार को है। बता दें कि 27 अक्टूबर शाम 4 बजकर 17 मिनट त्रयोदशी तिथि प्रारम्भ हो जायेगी, जो 28 अक्टूबर सांय 6 बजकर 30 मिनट तक रहेगी। धनतेरस पर खरीदारी करने का पहला शुभ मुहूर्त 27 अक्टूबर शाम 5 बजकर 40 मिनट से रात 08 बजकर 35 मिनट तक रहेगा। जबकि 28 अक्टूबर को खरीदारी का दूसरा शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 37 मिनट से रात 10 बजकर 38 मिनट तक रहेगा। अगर आप नया काम शुरू करने जा रहे हैं तो इसके लिए शुभ मुहूर्त 28 अक्टूबर के दिन सुबह 09 बजकर 05 मिनट से शाम 04: 15 मिनट तक रहेगा। 

राशियों के मुताबिक ये खरीदना रहेगा शुभ..

मेष:
इस राशि का स्वामी मंगल है, इसलिए आप  धनतेरस पर किचन से जुड़ा कोई भी इलेक्ट्रानिक सामान खरीद सकते है। इस राशि के लोग ज़मीन और मकान में भी निवेश करेंगे तो शुभ रहेगा। 

वृष:
इसका राशि स्वामी शुक्र है, इसलिए इन लोगों के लिए हॉटकेस, पीतल के बर्तन या मोड्यूलर किचन से जुड़ा सामन खरीदना शुभ रहेगा।  

धनतेरस पर नकली Gold से ऐसे बचें


मिथुन: 
इस राशि वाले लोग पर्स, बैग, ट्राली बैग या ट्रेवलिंग के दौरान इस्तेमाल की जाने वाले सामानों की खरीदारी करें।  

कर्क:
कर्क का स्वामी चन्द्र है, इसलिए इस राशि के लोगों को धनतेरस के दिन चांदी का बना सामान खरीदना शुभ रहता है। अगर आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है तो चांदी का सिर्फ एक सिक्का खरीद लें। 

धनतेरस पर क्यों खरीदे जाते हैं पीतल और चांदी के बर्तन?
 

सिंह: 
इस राशि के लोगों के लिए धनतेरस पर सोना खरीदना शुभ होता है। जो लोग सोना नहीं खरीद सकते वे पीतल से बना सामान खरीद लें। 

कन्या:
इस राशि की महिलाएं इस साल धनतेरस पर कान में पहनी जाने वाली कोई वस्तु खरीदें और पुरूष अपने लिए अपने लिए कोई किताब या कलम खरीद सकते हैं।

तुला:
शुक्र ग्रह की दूसरी राशि तुला है। व्यापार करने वाले लोगों के लिए तराजू खरीदना शुभ रहेगा। इसके अलावा बाकी लोग बेडरूम से जुड़ी चीज़ें जैसे बेडशीट या गद्दा खरीदें। 

धनतेरस पर खरीदने हैं पीतल या स्टील के बर्तन तो यहां मिल रहे हैं सस्ते

वृश्चिक:
इस राशि वाले लोग टीवी, लेपटाप, टेबल लैम्प आदि खरीदें। जिन लोगों के पास धन की किल्लत है वे लोग कोई तॉबे का बर्तन खरीद सकते है।

धनु :
इस राशि वाले लोग सोने या पीतल की धातु से बनी वस्तु या घर को डेकोरेट करने वाला कोई सामान खरीदें।

मकर :
लोहे से बनी वस्तु या वाहन आदि खरीदना इस राशि वालें लोगों के लिए अच्छा रहेगा।

धनतेरस: घर के दरवाजे पर करें ये 6 काम, धन और सेहत का होगा लाभ

कुम्भ :
इस राशि का स्वामी शनि है और शनि काल का प्रतीक है। इसलिए हाथ घड़ी, दीवार घड़ी आदि खरीदना अच्छा रहेगा। बर्तन खरीदने वाले लोग तवा, कढ़ाई आदि या फिर काली या नीले रंगो वाली किचन कि चीज़ें खरीद लें।

मीन :
इस राशि का स्वामी के लिए सोना और कपड़ा खरीदना शुभ होता है। जो लोग सोना नहीं खरीद सकते वो पहनने वाला कोई कपड़ा खरीद लें।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें