फोटो गैलरी

Hindi Newsपानी की एक बूंद भी नहीं देंगे: बादल

पानी की एक बूंद भी नहीं देंगे: बादल

सतलुज-यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर पर छिड़े विवाद ने शुक्रवार को नया मोड़ ले लिया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश को नजरअंदाज करते हुए पंजाब विधानसभा ने सर्वसम्मति से नहर निर्माण के खिलाफ एक प्रस्ताव पारित किया।...

पानी की एक बूंद भी नहीं देंगे: बादल
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 19 Mar 2016 12:55 AM
ऐप पर पढ़ें

सतलुज-यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर पर छिड़े विवाद ने शुक्रवार को नया मोड़ ले लिया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश को नजरअंदाज करते हुए पंजाब विधानसभा ने सर्वसम्मति से नहर निर्माण के खिलाफ एक प्रस्ताव पारित किया। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि उनका राज्य जल संकट से गुजर रहा है और वह पानी की एक बूंद भी किसी को नहीं देंगे। 

हरियाणा के कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि पंजाब ने सुप्रीम कोर्ट आदेश के खिलाफ प्रस्ताव पारित कर संवैधानिक मर्यादाओं का उल्लंघन किया है।  सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को हरियाणा की याचिका पर एसवाईएल नहर के लिए जमीन पर यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया था।
 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें