फोटो गैलरी

Hindi Newsबुजुर्ग दंपति की लूट के बाद हत्या

बुजुर्ग दंपति की लूट के बाद हत्या

दिल्ली के पॉश इलाके ईस्ट ऑफ कैलाश में गुरुवार रात एक बुजुर्ग दंपत्ति की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। करीब छह-सात बदमाश लूटपाट के इरादे से घर में घुसे थे। दंपत्ति के विरोध करने पर बदमाशों ने दुपट्टे से...

बुजुर्ग दंपति की लूट के बाद हत्या
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 14 Nov 2015 12:23 AM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली के पॉश इलाके ईस्ट ऑफ कैलाश में गुरुवार रात एक बुजुर्ग दंपत्ति की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। करीब छह-सात बदमाश लूटपाट के इरादे से घर में घुसे थे। दंपत्ति के विरोध करने पर बदमाशों ने दुपट्टे से उनका गला घोंट दिया।

पंजाब नेशनल बैंक से सेवानिवृत्त 84 वर्षीय मनोहर लाल मदान ईस्ट ऑफ कैलाश के दो मंजिला मकान में अपने दो बेटों के साथ रहते थे। वह 80 वर्षीय पत्नी विमला के साथ ग्राउंड फ्लोर पर रहते थे। गुरुवार रात खाना खाने के बाद उनके बेटे करीब 12 बजे अपनी-अपनी मंजिलों पर सोने के लिए चले गए।

देर रात कुछ बदमाशों ने घर में प्रवेश किया और ग्राउंड फ्लोर पर लूट की नियत से सामान खंगालने लगे। दंपत्ति के जगने पर उन्होंने दोनों बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या कर दी और फिर से घर को खंगालने लगे। करीब एक लाख रुपये नकद और लाखों के गहने लूटकर वे छत पर गए।

पहले तल पर रहने वाले मदान के छोटे बेटे संजय ने हल्ला सुनी तो नीचे गए। उन्होंने माता-पिता को मृत पाया। इस पर उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। संजय के अनुसार, इस दौरान बदमाश उसके मुंह पर टॉर्च मारते हुए घर से फरार हो गए। पुलिस की अपराध शाखा और स्पेशल सेल जांच में जुट गई है।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें