फोटो गैलरी

Hindi Newsमहिला हॉकी को 36 साल बाद ओलंपिक का टिकट

महिला हॉकी को 36 साल बाद ओलंपिक का टिकट

भारतीय महिला हॉकी टीम को 36 साल बाद ओलंपिक में खेलने का मौका मिलेगा। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने शनिवार को इसकी पुष्टि की। खेल दिवस पर देश को यह तोहफा मिला। महिला टीम को इससे पहले 1980 में मास्को...

महिला हॉकी को 36 साल बाद ओलंपिक का टिकट
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 30 Aug 2015 12:19 AM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय महिला हॉकी टीम को 36 साल बाद ओलंपिक में खेलने का मौका मिलेगा। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने शनिवार को इसकी पुष्टि की। खेल दिवस पर देश को यह तोहफा मिला। महिला टीम को इससे पहले 1980 में मास्को ओलंपिक का टिकट मिला था।

कैसे मौका मिला: लंदन में चल रही यूरोहॉकी चैंपियनशिप में इंग्लैंड के फाइनल में पहुंचने के साथ ही महिला टीम को अगले साल रियो में होने वाले ओलंपिक में प्रवेश मिल गया। इंग्लैंड ने पहले सेमीफाइनल में स्पेन को हरा दिया। दूसरे सेमीफाइनल में नीदरलैंड्स ने जर्मनी को हरा दिया।

ये दोनों टीमें पहले ही क्वालीफाई कर चुकी थीं, ऐसे में खाली एक कोटा स्थान भारत को मिल गया। भारत ने पिछले महीने बेल्जियम में महिला हॉकी विश्व लीग सेमीफाइनल्स में पांचवें स्थान पर रहने के कारण यह कोटा स्थान पाया था। 

सानिया मिर्जा खेल रत्न से सम्मानित
टेनिस स्टार सानिया मिर्जा को शनिवार को राष्ट्रपति भवन में भव्य समारोह के दौरान प्रतिष्ठित राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। लिएंडर पेस के बाद सानिया देश का सर्वोच्च खेल पुरस्कार पाने वाली दूसरी टेनिस खिलाड़ी हैं। सानिया ने कहा, खेल रत्न मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें