फोटो गैलरी

Hindi Newsइंडोनेशिया में 54 यात्री ले जा रहा विमान गिरा

इंडोनेशिया में 54 यात्री ले जा रहा विमान गिरा

इंडोनेशिया के पापुआ प्रांत की राजधानी जयापुरा से ओक्सीबिल की उड़ान पर रवाना हुआ त्रिगन एयरलांइस का विमान रविवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में कुल 54 लोग सवार थे। इनमें 49 यात्री और पांच चालक दल...

इंडोनेशिया में 54 यात्री ले जा रहा विमान गिरा
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 17 Aug 2015 12:27 AM
ऐप पर पढ़ें

इंडोनेशिया के पापुआ प्रांत की राजधानी जयापुरा से ओक्सीबिल की उड़ान पर रवाना हुआ त्रिगन एयरलांइस का विमान रविवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में कुल 54 लोग सवार थे। इनमें 49 यात्री और पांच चालक दल के सदस्य थे।

अधिकारियों ने यात्रियों के जिंदा होने की संभावना पर कुछ भी कहने से इनकार किया है। इंडोनेशिया के वायु परिवहन निदेशक सुप्रासेतियो ने बताया कि ग्रामीणों ने विमान को ओक्ताबे जिले के तोंगोक पहाड़ी पर गिरते हुए देखा है। वहीं, राष्ट्रीय खोज एवं बचाव संगठन ने खराब मौसम की वजह से खोज अभियान स्थगित कर दिया है। इसके सोमवार सुबह दोबारा शुरू होने की उम्मीद है।

परिवहन मंत्रालय के प्रवक्ता जुलियस बराटा ने बताया कि ओक्सीबिल में उतरने से महज नौ मिनट पहले 3:06 बजे विमान का संपर्क टूट गया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें