फोटो गैलरी

Hindi Newsनायडू, नकवी और सिब्बल विजयी

नायडू, नकवी और सिब्बल विजयी

सात राज्यों की 27 राज्यसभा सीटों के लिए शनिवार को चुनाव हुए। केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू और मुख्तार अब्बास नकवी आसानी से जीत गए। वहीं यूपी में कड़े मुकाबले में फंसे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल...

नायडू, नकवी और सिब्बल विजयी
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 12 Jun 2016 12:48 AM
ऐप पर पढ़ें

सात राज्यों की 27 राज्यसभा सीटों के लिए शनिवार को चुनाव हुए। केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू और मुख्तार अब्बास नकवी आसानी से जीत गए। वहीं यूपी में कड़े मुकाबले में फंसे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल जीत दर्ज करने में सफल रहे।

हरियाणा में उलटफेर: भाजपा ने हरियाणा में उलटफेर करते हुए कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार को हरा दिया। पार्टी अपने अधिकृत उम्मीदवार चौधरी बीरेंद्र सिंह के साथ ही समर्थित उम्मीदवार को भी जीताने में कामयाब रही। कांग्रेस ने इनेलो समर्थित उम्मीदवार और वरिष्ठ वकील आरके आनंद के समर्थन का ऐलान किया था। निर्वाचन अधिकारी द्वारा रद्द 14 वोट भाजपा समर्थित उम्मीदवार की जीत की वजह बने।

क्रास वोटिंग भी हुई: उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और झारखंड में विधायकों ने क्रास वोटिंग भी की। यूपी में सबसे रोचक मुकाबला कांग्रेस के कपिल सिब्बल व भाजपा समर्थित प्रीति महापात्रा में हुआ। इसमें सिब्बल विजयी रहे। यहां मतदान के दौरान सपा और भाजपा विधायकों में झड़प भी हुई।

कांग्रेस को थोड़ी राहत: हरियाणा में झटका खाई कांग्रेस को उत्तराखंड और कर्नाटक से थोड़ी राहत मिली। दोनों ही राज्यों में उसके उम्मीदवार आसानी से जीत दर्ज करने में सफल रहे। कर्नाटक में कांग्रेस ने जेडीएस में बगावत के चलते अपने तीसरे उम्मीदवार को जीता लिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें