फोटो गैलरी

Hindi Newsमुस्लिम वोट की मंडी नहीं: मोदी

मुस्लिम वोट की मंडी नहीं: मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मुसलमानों के प्रति भाजपा की सोच स्पष्ट की। विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि मुसलमानों को वोट मंडी के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। उनके साथ...

मुस्लिम वोट की मंडी नहीं: मोदी
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 26 Sep 2016 12:40 AM
ऐप पर पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मुसलमानों के प्रति भाजपा की सोच स्पष्ट की। विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि मुसलमानों को वोट मंडी के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। उनके साथ घृणा नहीं, अपनों जैसा व्यवहार करने की जरूरत है। 

केरल में मोदी ने दीनदयाल उपध्याय के जीवन और उनके विचारों का जिक्र किया। मोदी ने उनके दर्शन और विचारों को पूरी तरह से समयानुकूल बताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय ने 50 साल पहले ही अपनी सोच स्पष्ट कर दी थी। उन्होंने कहा था कि मुसलमानों को सिर्फ वोट बैंक नहीं समझा जाना चाहिए। मुसलमानों को न पुरस्कृत करें, न तिरस्कृत करें, बल्कि उनका परिष्कार करें। उन्हें अपना समझें। मोदी ने कहा कि जहां भी मौका मिला भाजपा और उनकी सरकार इसी भाव को केंद्र में रखकर आगे बढ़ी है। 

बयान के मायने: प्रधानमंत्री का यह बयान बेहद अहम माना जा रहा है। बीते दो दिनों से पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक उरी हमले पर पाकिस्तान को करारा जवाब देने पर ही केंद्रित होकर रह गई थी। अन्य मुद्दे पीछे छूट गए थे। मोदी ने मुसलमानों और गरीबों की बात कर कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को साधा है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें