फोटो गैलरी

Hindi Newsआडवाणी, जोशी और वरुण भाजपा के स्टार प्रचारक नहीं

आडवाणी, जोशी और वरुण भाजपा के स्टार प्रचारक नहीं

भाजपा ने लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, विनय कटियार और वरुण गांधी को यूपी में अपने स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल नहीं किया है। शनिवार को जारी सूची में केंद्रीय और बाहरी नेताओं की प्रमुखता...

आडवाणी, जोशी और वरुण भाजपा के स्टार प्रचारक नहीं
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 22 Jan 2017 01:14 AM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा ने लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, विनय कटियार और वरुण गांधी को यूपी में अपने स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल नहीं किया है। शनिवार को जारी सूची में केंद्रीय और बाहरी नेताओं की प्रमुखता है।

इन्हें भी जगह नहीं : भाजपा ने पहले और दूसरे चरण के स्टार प्रचारकों की सूची में डा. रमापति राम त्रिपाठी, लक्ष्मी कांत वाजपेयी और ओम प्रकाश सिंह जैसे पूर्व अध्यक्षों को भी दरकिनार कर दिया गया। पार्टी ने साक्षी महाराज, संगीत सोम, सुरेश राणा को जगह नहीं दी है। इसके अलावा भाजपा विधानमंडल के नेता सुरेश खन्ना, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, डा. महेंद्र सिंह, सुनील ओझा, वीरेंद्र खटिक, रमेश विधूड़ी, रामेश्वर चौरसिया, स्वतंत्रदेव सिंह, सलिल विश्नोई को प्रचार से दूर रखा गया है।

ये नेता सूची में शामिल : प्रदेश चुनाव समिति में शामिल आगरा से सांसद डा. रामशंकर कठेरिया, भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर, सह प्रभारी शिव प्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य, महामंत्री संगठन सुनील बंसल को स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें