दंगल : आमिर पर चौतरफा हमले, दिल्ली में शिकायत दर्ज
असहिष्णुता वाले बयान के बाद मंगलवार को अभिनेता आमिर खान पर चौतरफा हमले शुरू हो गए। भाजपा और कई बॉलीवुड हस्तियों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उधर, कांग्रेस-‘आप’व कुछ फिल्मी हस्तियां उनके...
असहिष्णुता वाले बयान के बाद मंगलवार को अभिनेता आमिर खान पर चौतरफा हमले शुरू हो गए। भाजपा और कई बॉलीवुड हस्तियों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उधर, कांग्रेस-‘आप’व कुछ फिल्मी हस्तियां उनके समर्थन में आ गईं। वहीं, दिल्ली के न्यू अशोक नगर थाने में आमिर के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई गई।
अभिनेता की सुरक्षा बढ़ाई: हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं ने पाली हिल स्थित आमिर के घर के बाहर प्रदर्शन किया। इसके बाद अभिनेता की सुरक्षा बढ़ा दी गई। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं इलाहाबाद, पटना, मुंबई समेत कई शहरों में उनके खिलाफ भाजपा ने प्रदर्शन भी किया।
भाजपा का पलटवार: भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन बोले, आमिर की टिप्पणियों से पता चलता है कि वह डरे नहीं, बल्कि डरा रहे हैं। भाजपा उनके आरोप खारिज करती है। ऐसे बयान के पीछे कांग्रेस की साजिश है।
राहुल का साथ मिला: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया सरकार के लिए बेहतर होगा कि वह धौंस जमाना, धमकाना बंद करे।