फोटो गैलरी

Hindi Newsभारत ने अंतरिक्ष में दुनिया को पछाड़ा

भारत ने अंतरिक्ष में दुनिया को पछाड़ा

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बुधवार को एक ही रॉकेट के माध्यम से रिकॉर्ड 104 उपग्रहों का सफल प्रक्षेपण कर दुनिया में इतिहास रच दिया। इसके साथ ही इसरो ने रूस द्वारा 37 उपग्रहों को एक साथ...

भारत ने अंतरिक्ष में दुनिया को पछाड़ा
एजेंसीThu, 16 Feb 2017 01:02 AM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बुधवार को एक ही रॉकेट के माध्यम से रिकॉर्ड 104 उपग्रहों का सफल प्रक्षेपण कर दुनिया में इतिहास रच दिया। इसके साथ ही इसरो ने रूस द्वारा 37 उपग्रहों को एक साथ छोड़ने का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। 

श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के पहले लांच पैड से सुबह 9.28 बजे पीएसएलवी-सी37 रॉकेट के माध्यम से छोड़े गए उपग्रहों में भारत के तीन और अमेरिका के 96 उपग्रह शामिल हैं। वहीं, इजरायल, कजाखस्तान, नीदरलैंड, स्विट्जरलैंड और यूएई  के एक-एक उपग्रह शामिल हैं।

77 उपग्रहों ने काम  शुरू किया : 104 उपग्रहों में से 77 ने पृथ्वी पर स्थित स्टेशनों के साथ संवाद भी शुरू कर दिया है। इस मौके पर इसरो अध्यक्ष एएस किरण कुमार ने कहा, अंतरिक्ष प्रक्षेपण बाजार के खास हिस्से पर भारत के प्रभुत्व को स्थापित के लिए यह बड़ा कदम हैं। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें