फोटो गैलरी

Hindi Newsद्वारका में विमान गिरा, 10 की मौत

द्वारका में विमान गिरा, 10 की मौत

बीएसएफ का सुपरकिंग चार्टर्ड विमान मंगलवार सुबह दिल्ली के द्वारका इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में विमान में सवार सभी दस लोग मारे गए। केंद्र ने दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। वहीं,...

द्वारका में विमान गिरा, 10 की मौत
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 23 Dec 2015 12:35 AM
ऐप पर पढ़ें

बीएसएफ का सुपरकिंग चार्टर्ड विमान मंगलवार सुबह दिल्ली के द्वारका इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में विमान में सवार सभी दस लोग मारे गए। केंद्र ने दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। वहीं, पुलिस ने इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।

अधिकतर तकनीशियन थे : विमान रांची के नक्सल प्रभावित इलाके में खराब हो गए एक हेलीकॉप्टर को ठीक करने के लिए तकनीशियन को लेकर जा रहा था। इसमें अर्द्धसैनिक बलों के 10 जवान सवार थे। जिनमें 9 लोग बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) और एक स्टाफ एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) का था। 

मैंने विमान गिरते देखा : एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, मैंने विमान को चक्कर खाते हुए नीचे गिरते देखा। इसके बाद पूरा इलाका काले धुएं और आग से घिर गया। विमान के टुकड़े इधर-उधर बिखरे पड़े थे।

क्षमता से अधिक लोग तो नहीं ! : सुपरकिंग बी-200 एक छोटा विमान था। इसमें छह से आठ लोग ही सवार हो सकते थे। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि कहीं हादसे की वजह विमान में क्षमता से ज्यादा लोगों का होना तो नहीं।

जांच के आदेश : हादसे की खबर मिलते ही गृहमंत्री राजनाथ सिंह खुद दुर्घटना स्थल पर पहुंचे। उधर, केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री महेश शर्मा ने मामले की जांच के आदेश दिए। हादसे पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी दुख प्रकट किया। वहीं, इस दुर्घटना की वजह से ढाका में भारत और बांग्लादेश के बीच मंगलवार को होने वाली डीजी स्तर की वार्ता को भी रद्द कर दिया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें