फोटो गैलरी

Hindi Newsराहुल गांधी दिल्ली और केंद्र पर बरसे

राहुल गांधी दिल्ली और केंद्र पर बरसे

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को केंद्र और दिल्ली सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दोनों सरकारों की सेल्फी और टीवी की राजनीति से गरीबों का नुकसान हुआ है। राहुल के नेतृत्व में...

राहुल गांधी दिल्ली और केंद्र पर बरसे
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 29 May 2016 12:19 AM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को केंद्र और दिल्ली सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दोनों सरकारों की सेल्फी और टीवी की राजनीति से गरीबों का नुकसान हुआ है।

राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस ने राजधानी में बिजली और पानी संकट को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने राजघाट स्थित वीआईपी इंट्री गेट पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री केजरीवाल दोनों झूठ की राजनीति करते हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि वह गांधी की सोच से राजनीति करते हैं और झूठ का सहारा नहीं ले सकते।

भले ही इससे सियासी नुकसान ही क्यों न हो। राहुल ने केंद्र के दो साल के जश्न पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इंडिया गेट पर जश्न मना रही है। समझ में नहीं आ रहा है कि कोई जश्न है या नाच गाने का कार्यक्रम। उन्होंने प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान पर भी प्रहार किया। उन्होंने कहा कि अगर किसी को स्वच्छता से वाकई प्यार है तो उसे झाडू लेकर साथ चलना चाहिए। कांग्रेस के मशाल जुलूस में कार्यकर्ता लालटेन लेकर आए थे, लेकिन पुलिस ने इन्हें जब्त कर लिया।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें